फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraud of Rs 50 lakh in the name of selling five plots, report filed

Kanpur: पांच प्लॉट बेचने के नाम पर पचास लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Feb 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 11:30 PM IST
सार

Kanpur News: पांच प्लॉट बेचने के नाम पर पचास लाख की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Fraud of Rs 50 lakh in the name of selling five plots, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में पांच प्लॉट बेचने के नाम पर एक शख्स से एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशकों ने 50 लाख की ठगी कर ली। प्लॉट न मिलने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ले उसे चेक दे दी। बैंक में चेक में लगाई तो वह बाउंस हो गई। कोर्ट के आदेश पर जाजमऊ पुलिस ने कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


परदेवनपुरवा निवासी मनोज गुप्ता ने कुछ साल पहले निवेश करने के उद्देश्य से दिशादीप डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजू श्रीवास्तव और आरके पांडेय से संपर्क किया। दोनों ने उन्हें लखनऊ के मोहनलालगंज में ग्रीन सिटी के सेक्टर चार में प्लॉट दिखाए। मनोज के मुताबिक दोनों निदेशकों ने एक प्लॉट की कीमत 12 लाख बताई। साथ ही पांच प्लॉट 50 लाख रुपये में देने को कहा। उन्होंने पांच प्लॉटों का एग्रीमेंट कर कई किश्तों में 50 लाख रुपये जमा कर दिए। रकम लेने के बाद भी प्लॉटों की रजिस्ट्री करने की बजाय आरोपियों ने उन्हें कानूनी अड़चनों का बहाना बना दिया।
विज्ञापन


रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें दो चेक दे दी। इनमें से एक चेक बाउंस हो गई। इसका एनआई एक्ट में मुकदमा भी चल रहा है जबकि दूसरी चेक उन्होंने अपने बैंक की लाल बंगला शाखा में लगाई। काफी समय बीत जाने के बाद भी रकम खाते में नहीं आई। इस पर उन्होंने बैंक के लिपिक गौरव अवस्थी और शाखा प्रबंधक अंकुर तनेजा से शिकायत की, तो वे भी टाल मटोली करते रहे। इस पर उन्होंने सभी के मिले होने की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed