फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraud of lakhs in the name of getting job in HAL

Kanpur: एचएएल में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो खुला मामला

Sat, 19 Nov 2022 10:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fraud of lakhs in the name of getting job in HAL
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

कानपुर में एचएएल में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शनिवार को कई युवा नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो ठगी का पता चला। हंगामा कर पुलिस से मामले की शिकायत की है। बिधनू का सेन पश्चिम पारा गांव निवासी अमित पाल, मनीष कुमार, सोनू कुमार गिरि, दीपू कुशवाहा, अविनाश कुमार, सोनू सचान, मुकेश कुमार विश्वकर्मा, हिमांशु गुप्ता, अभिषेक उत्तम, रविंद्र कुमार गुप्ता, शिवम सचान, नवनीत कमल, इंद्रजीत सिंह, अंकित कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में एचएएल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती निकली थी।

विज्ञापन


जिसकी नियुक्ति के लिए फार्म भरा था। फिर अक्तूबर में उन लोगों के पास रोहित नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से काम करवाने वाली कंपनी के चीफ मैनेजर का असिस्टेंट बताया। इसके बाद उन लोगों की आरोपी से 29 अक्तूबर को मुलाकात हुई। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर 30 हजार रुपये लिए और नियुक्ति पत्र दे दिया गया। शनिवार को जब एचएएल पहुंचे तो नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन लोगों ने हंगामा किया। फिर चकेरी थाने में मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed