फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fraud in name of American company account closed after swindling 5 lakh threats upon demanding money

कानपुर: अमेरिकी कंपनी के नाम पर ठगी, पांच लाख ऐंठकर बंद किया खाता, रुपये मांगने पर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 09:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 09:26 AM IST
सार

Kanpur News: तिलक नगर निवासी अनुराग सिंह से अमेरिका की कंपनी का हिस्सा बताकर लगभग पांच लाख की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। औरैया निवासी राहुल गुप्ता ने खुद को स्टार लिंक फाइनेंस का निदेशक बताकर मोटे रिटर्न का लालच दिया और विभिन्न खातों में पैसे जमा कराए।

विज्ञापन
Kanpur Fraud in name of American company account closed after swindling 5 lakh threats upon demanding money
कोहना थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका की स्टार एलायंस कंपनी का हिस्सा बताकर स्टार लिंक फाइनेंस में निवेश के नाम पर करीब पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है।  तिलक नगर निवासी अनुराग सिंह की दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, औरैया के दिबियापुर के इंद्रानगर निवासी राहुल गुप्ता ने खुद को कंपनी का निदेशक बताया और अधिक ब्याज व आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई।

विज्ञापन

निवेश की अवधि पूरी होने से पहले खाता बंद कर दिया गया। रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोहना पुलिस ने एक अक्तूबर की देर रात राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित की दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 21 मई 2025 को राहुल ने मोबाइल फोन से अनुराग से संपर्क किया था।

विज्ञापन

निवेश पर आकर्षक प्रतिफल मिलने की बात कही
उसने खुद को स्टार लिंक फाइनेंस समूह से जुड़ा बताते हुए कंपनी को अमेरिका की स्टार एलायंस कंपनी का हिस्सा और खुद को उसका निदेशक बताया। राहुल ने नेटवर्क मार्केटिंग के जरिये लोगों को जोड़ने, रोजगार देने और निवेश पर आकर्षक प्रतिफल मिलने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा करने के लिए कंपनी से संबंधित दस्तावेज भी व्हाट्सएप पर भेजे गए।

विज्ञापन

निवेश और रिटर्न मिलने का भरोसा बना रहा
अनुराग के अनुसार, इसके बाद राहुल के बताए मोबाइल नंबरों से जुड़े अलग-अलग यूपीआई और बैंक खातों में रकम भेजी गई। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्वरूप नगर शाखा का खाता भी शामिल था। अलग-अलग खातों में करीब पांच लाख रुपये जमा किए गए। प्राथमिकी के अनुसार, निवेश की रकम ऑनलाइन खाते में दिखाई जाती रही, जिससे अनुराग को निवेश और रिटर्न मिलने का भरोसा बना रहा।

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर में समस्या बताई और जल्द समाधान होने का भरोसा दिया
पीड़ित के मुताबिक, निवेश की निर्धारित अवधि 12 अगस्त 2025 को पूरी होनी थी, लेकिन आठ अगस्त को ही उनका निवेश खाता बंद कर दिया गया। तीनों मोबाइल नंबरों से कंपनी का खाता भी खुलना बंद हो गया। अनुराग ने राहुल से संपर्क कर रकम वापस मांगी, तो उसने पहले सॉफ्टवेयर में समस्या बताई और जल्द समाधान होने का भरोसा दिया। बाद में संपर्क करने पर कथित तौर पर वह टालमटोल करने लगा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
आरोप है कि रकम वापस मांगने पर राहुल ने अनुराग को रुपये भूल जाने की बात कही और ज्यादा नेतागिरी करने पर सेहत के लिए ठीक नहीं होने की चेतावनी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अनुराग ने पुलिस को बताया कि राहुल और स्टार लिंक कंपनी ने मिलकर लालच देकर उससे निवेश कराया और रकम वापस नहीं की। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की थी। इसके बाद 29 मई 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय के जनशिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed