{"_id":"62b3599c57d5641d470b1c40","slug":"kanpur-four-people-who-cheated-in-the-name-of-job-in-secretariat-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरोह दबोचा, चार जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरोह दबोचा, चार जालसाज गिरफ्तार
Wed, 22 Jun 2022 11:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:35 PM IST
सार
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पुलिस और सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नकदी, फर्जी नियुक्ति पत्र समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जौनपुर निवासी शिवम मिश्रा व उसके चार साथियों ने रावतपुर थाने में ठगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
शिवम की निशानदेही पर पुलिस ने ठगी करने वाले होटल संचालक नौबस्ता निवासी अनिल यादव को धर दबोचा। अनिल की निशानदेही पर नौबस्ता हंसपुरम निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू, कल्याणपुर केशव विहार निवासी उज्जवल और फतेहपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ देवानंद उर्फ देवा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रावतपुर एसओ अमान सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.36 लाख नकद, एटीएम कार्ड, पासबुक चेक बुक, सचिवालय के कूट रचित पहचान पत्र बरामद किए हैं।
विज्ञापन