फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Four hours of heavy rain caused waterlogging water entered homes in several neighborhoods

Kanpur: चार घंटे की झमाझम बारिश से जलभराव, कई मोहल्लों के घरों में घुसा पानी, गृहस्थी का सामान नष्ट, आवागमन ठप

Fri, 07 Aug 2026 01:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 07 Aug 2026 01:57 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में गुरुवार को लगातार चार घंटे हुई मूसलाधार बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन जल निकासी के अभाव में कई मोहल्लों की गलियों और घरों में पानी भर गया। नाले चोक होने के कारण कई घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है और लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Four hours of heavy rain caused waterlogging water entered homes in several neighborhoods
शुक्लागंज के कई मोहल्लों में जलभराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में सुबह से दोपहर तक लगातार चार घंटे झमाझम बारिश से मौसम सुहावना होेने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन की दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। कई मोहल्लों में नाले व नालियां चोक होने से कुछ घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।

विज्ञापन

बारिश से गांधी नगर, मंशाखेड़ा, आदर्श नगर रामगली, कंचन नगर, अली नगर, रहमत नगर, गायत्री नगर, पोनीरोड, प्रेम नगर समेत अन्य कई मोहल्लों में जलभराव रहा। ऐसे में राहगीरों को आवागमन को लेकर काफी दिक्कते रही। जलभराव के कारण गलियों का पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस गया।

विज्ञापन





नालों की सफाई के लिए बनाई गई हैं टीमें
स्थानीय लोगों ने बताया कि पालिका सफाई कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के पहले पालिका की ओर से कोई तैयारी न किए जाने से अब स्थितियां गंभीर होने लगी है। वहीं, पालिका ईओ राजेश कुमार ने बताया कि नालों की सफाई के लिए टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सिल्ट निकालने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed