फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four arrested, including two women, in ₹1.42 crore bank embezzlement case

Kanpur: बैंक से 1.42 करोड़ के गबन में दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2026 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Feb 2026 11:19 PM IST
सार

महाराजपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गबन के मामले में आरोपी गिरफ्तार किए गए। उपभोक्ताओं की एफडी तुड़वाकर रुपयों का गबन किया। 

विज्ञापन
Kanpur: Four arrested, including two women, in ₹1.42 crore bank embezzlement case
आरोपी मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) सेल ने करीब छह साल पहले महाराजपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में हुए 1.42 करोड़ के गबन के मामले में बुधवार को दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। चारों के बैंक खातों में गबन की राशि ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी अभी पकड़ में नहीं आ सका है।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में बैंक ऑफ इंडिया की महाराजपुर शाखा में 1,42,71,000 रुपये का गबन हुआ था। उपभोक्ताओं की एफडी तुड़वाकर रुपयों का गबन किया गया था। पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, फर्जी दस्तावेज बनाने, षड़यंत्र रचने, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कराई थी। एफआईआर में छह बैंक कर्मी और पांच अन्य लोग आरोपी थे। ईओडब्ल्यू सेल के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पाल ने बताया कि जांच में महाराजपुर के मुलायम सिंह, बृजमोहन गुप्ता और दो महिलाओं का नाम सामने आया।

विज्ञापन

Kanpur: Four arrested, including two women, in ₹1.42 crore bank embezzlement case
आरोपी बृज मोहन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों के बैंक खाते में गबन की रकम कई बार में ट्रांसफर हुई थी। बृजमोहन गुप्ता का बेटा बैंक कर्मचारी था। वह लोगों के खाते खुलवाने के साथ उससे रकम का लेनदेन करता था। उसकी तलाश भी चल रही है। बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वीकृति मांगी गई है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी महाराजपुर से हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संजीव कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल अजय मिश्रा, प्रीति, रागिनी, जीतू आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed