फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Former cricketer Amit Mishras wife makes serious allegations against him says he harasses her for a car

Kanpur: पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी के गंभीर आरोप, बोली- कार और 10 लाख के लिए करते हैं प्रताड़ित

Sun, 20 Apr 2025 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Apr 2025 02:17 PM IST
सार

Kanpur News: पत्नी का आरोप है कि पति ने कई बार उनसे मारपीट भी की। उन्हें कई बार भूखा रहना पड़ा। पति के दूसरी महिलाओं से संबंध है। इसी का विरोध करने पर चार माह पहले दिसंबर में अमित ने उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही हैं।

विज्ञापन
Kanpur Former cricketer Amit Mishras wife makes serious allegations against him says he harasses her for a car
अमित मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में राजस्थान रॉयल के लिए आईपीएल खेल चुके पूर्व क्रिकेटर लेग स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा ने उन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गरिमा के मुताबिक अमित और उनके परिजन होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये के लिए उन्हें प्रताड़ित करते हैं। साथ ही, आरोप लगाया कि पति का दूसरी महिलाओं से भी संबंध है।

विज्ञापन

पति के खिलाफ शिकायत करने वह शुक्रवार दोपहर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के कार्यालय पहुंची थीं। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, किदवई नगर आरबीआई कॉलोनी निवासी अमित मिश्रा ने इन आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि पत्नी उन्हें प्रताड़ित कर रही है। कुछ समय पहले बैंक कार्यालय के बाहर उनके साथ मारपीट कर चुकी है।

विज्ञापन

अमित मिश्रा बोले- पत्नी खुद उन्हें प्रताड़ित कर रही है
बता दें कि अमित की शादी 26 अप्रैल 2021 को गरिमा से हुई थी। वर्तमान में वह क्रिकेट मैचों से दूर हैं और कानपुर में ही भारतीय रिजर्व बैंक में कार्यरत हैं। आरोप है कि पति ने कई बार उनसे मारपीट भी की। उन्हें कई बार भूखा रहना पड़ा। पति के दूसरी महिलाओं से संबंध है। इसी का विरोध करने पर चार माह पहले दिसंबर में अमित ने उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही हैं। अमित मिश्रा ने बताया कि पत्नी खुद उन्हें प्रताड़ित कर रही है। पूर्व में बैंक कार्यालय के बाहर उनके साथ मारपीट कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed