फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Former Bithoor chairman Ramchandra passed away at the age of 102

Kanpur: बिठूर के पूर्व चेयरमैन रामचंद्र का 102 वर्ष की उम्र में निधन, धार्मिक नगरी में जगाई थी शिक्षा की अलख

Mon, 09 Jun 2025 08:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Former Bithoor chairman Ramchandra passed away at the age of 102
रामचंद्र वामन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिठूर को बसाने और शिक्षा की अलख जगाने वाले सूबेदार परिवार के वंशज रामचंद्र वामन सूबेदार (बाबा साहब) का 102 साल की उम्र में सोमवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बिठूर में होगा। परिवार में बेटा सतीश और दो बेटियां संध्या और अनुराधा आप्टे हैं।
विज्ञापन

नाती नितिन सूबेदार ने बताया कि उनके पूर्वज पुणे से बाजीराव पेशवा के साथ करीब दो सौ साल पहले यहां आए थे। बाजीराव पेशवा ने उनके वंशजों को बिठूर का सूबेदार बनाया था। बाबा साहब 30 साल तक बिठूर के चेयरमैन रहे। बताया जाता कि इनके वंशजों ने अंग्रेजों से 321 एकड़ जमीन सनद के रूप में ली थी। नितिन का दावा है कि सूबेदार परिवार ने ही बिठूर में श्री रामजानकी इंटर काॅलेज खुलवाया और बिठूर में बसने के लिए लोगों को आश्रय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed