{"_id":"67cdbff3f49f9770e30f9762","slug":"kanpur-former-acquaintance-grabbed-25-lakhs-threatened-on-asking-for-money-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पूर्व परिचित ने हड़पे 25 लाख, रुपये मांगने पर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पूर्व परिचित ने हड़पे 25 लाख, रुपये मांगने पर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 09 Mar 2025 09:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Mar 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किदवईनगर के साकेतनगर निवासी संजय कटियार से जालसाज ने उधार में दिए 25 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कटियार ने बताया कि कल्याणपुर के पनकी रोड निवासी आलोक कुमार उनके पूर्व परिचित थे। व्यापार के सिलसिले में कुछ रुपये की मांग की। संजय ने 20 दिसंबर 2023 से 7 जुलाई के बीच उन्हें 25 लाख आठ हजार 453 रुपये दे दिए।
तय समय के बाद जब वह अपने रुपये मांगने घर पहुंचे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। जोर दिया तो फर्जी मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी से गुहार लगाई। एडीसीपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।