फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: For the health of Raju Srivastava his well-wishers worshiped

Kanpur: राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के लिए उनके शुभचिंतकों ने किया हवन-पूजन

Thu, 11 Aug 2022 04:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Aug 2022 04:02 PM IST
सार

राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गर्वित नारंग ने बताया कि बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम ने हॉस्पिटल में आकर परिजनों से हालचाल लिया और डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की। इसके अलावा मोदी सरकार के मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फोन कर डॉक्टरों से उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
Kanpur: For the health of Raju Srivastava his well-wishers worshiped
राजू श्रीवास्तव के शुभचिंतकों ने किया हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने के लिए बुधवार को कानपुर के किदवई नगर स्थित राधा माधव मंदिर में उनके शुभचिंतकों ने हवन-पूजन किया। इसके बाद ईश्वर से प्रार्थना करी कि वह जल्द से जल्द अस्पताल से घर आएं। राजू श्रीवास्तव के बचपन के मित्र ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि आज राधा माधव मंदिर में राजू के क्षेत्रीय लोग, मित्र व शुभचिंतकों ने हवन में आहुति देकर भगवान से प्रार्थना की है कि राजू भाई जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

विज्ञापन


इधर राजू के भाई काजू श्रीवास्तव को अभी इस घटना की कोई भी जानकारी नहीं है। जबकि काजू श्रीवास्तव पिछले 3 दिन पूर्व ही एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। उनके कान के नीचे गांठ है। जिसका ऑपरेशन हुआ है। एम्स हॉस्पिटल के पहले माले में काजू श्रीवास्तव भर्ती हैं और दूसरे माले में राजू श्रीवास्तव आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन


काजू की हालत को देखते हुए उन्हें भी भाई के स्वास्थ्य के बारे में नहीं बताया गया है। राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गर्वित नारंग ने बताया कि बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम ने हॉस्पिटल में आकर परिजनों से हालचाल लिया और डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की। इसके अलावा मोदी सरकार के मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फोन कर डॉक्टरों से उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed