{"_id":"577979344f1c1b75697fa10a","slug":"kanpur-flight-absence-left-the-city-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट न होने से सिटी टॉपर ने कानपुर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट न होने से सिटी टॉपर ने कानपुर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
नीलेश
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसर्च की बेहतर व्यवस्था और एयर कनेक्टिविटी न होने के कारण जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2016 के आल इंडिया टॉपर (ओबीसी रैंक-1) रहे शहर के नीलेश वर्मा ने आईआईटी कानपुर को छोड़कर आईआईटी मुंबई के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया है। नीलेश ने रविवार को शैक्षिक दस्तावेज का सत्यापन कराया।
सिक्योरिटी फीस जमा करके सीट भी कन्फर्म करा ली। नीलेश का कहना है कि बीटेक के बाद अंतरिक्ष अनुसंधान फील्ड में जाना है। पीएचडी करनी है। इसकी सुविधा और लैब आईआईटी मुंबई में अच्छी है। रिसर्च में विदेशी विश्वविद्यालयों की मदद लेनी पड़ती है। मुंबई से अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी भी बेहतरीन है।
कानपुर में यह सुविधा नहीं मिल पाती है। आईआईटी कानपुर में अंतरिक्ष अनुसंधान की अच्छी लैब भी नहीं है। बताते चलें कि नीलेश ने पहले आईआईटी कानपुर में एडमिशन का मन बनाया था लेकिन सुविधा-संसाधनों की जानकारी लेने के बाद मन बदल दिया। अब आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
मुंबई का स्थान देश की आईआईटी में पहला है। कैंपस सेलेक्शन भी सबसे अच्छा है। बता दें कि नीलेश का दाहिना हाथ बचपन से खराब है। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और बाएं हाथ को हथियार बना पढ़ाई की और यह मुकाम पाया। नीलेश का इरादा पीएचडी करके आईआईटी में पढ़ाना है।
आईआईटी में 239 ने कन्फर्म कराई सीट
कानपुर। आईआईटी में एडमिशन के लिए रविवार को 239 स्टूडेंटों ने शैक्षिक दस्तावेज का सत्यापन कराया। बायोमेट्रिक अटेंडेंस और सिक्योरिटी फीस जमा करके आईआईटी, उसकी सीट भी कन्फर्म कराई। प्रोविजनल एडमिशन लेटर भी मिल गया।
अब बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) के स्टूडेंट 21, 22 और 23 जुलाई को रिपोर्ट करेंगे। एमटेक, एमएससी और एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) के स्टूडेंट 25 और 26 जुलाई को आएंगे। 27 जुलाई से कक्षाएं चलेंगी।
आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि शैक्षिक दस्तावेज का सत्यापन पांच जुलाई तक चलेगा, फिर अलग-अलग चरणों में सीट आवंटित करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोमवार को 155 स्टूडेंटों को बुलाया गया है। ऑल इंडिया में 113वीं रैंक हासिल करके सिटी टॉप करने वाले प्रवरदीप सिंह ने
आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एडमिशन लिया है।