{"_id":"5e84a52b8ebc3e76c9413f10","slug":"kanpur-flat-caught-fire-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, पड़ोसियों ने खिड़की का कांच तोड़ वृद्ध दंपती को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, पड़ोसियों ने खिड़की का कांच तोड़ वृद्ध दंपती को निकाला
Wed, 01 Apr 2020 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
चकेरी के केडीए आपर्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
- फोटो : amar ujala
कानपुर में चकेरी चन्द्र नगर के हबीबा कम्पाउण्ड में स्थित सोना टॉवर में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक फ्लैट में आग लग गई। जिससे फ्लैट के अंदर सो रहे वृद्ध दंपति फंस गये। चीख पुकार मचने पर पड़ोसियों ने खिड़की के कांच तोड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
सोना टॉवर के प्रथम तल में कपड़ा व्यापारी शादाब कुरैशी 102 फ्लैट में रहते हैं। शादाब के पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ माह से वह अपने परिवार के साथ गांव बेलग्राम में रह रहे हैं। फ्लैट में उनके वृद्ध मामा और मामी रहते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक फ्लैट में शॉट सर्किट से आग लग गई।
जिसके बाद धीरे धीरे आग पूरे फ्लैट में फैल गई। कमरे में सो रहे दंपती ने आग की लपटें देख चीख पुकार मचना शुरु कर दिया। जिसके बाद पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर खिड़कियों के शीशों को तोड़ा फिर किसी तरह से दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन आग से फ्लैट में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जाजमऊ फायर स्टेशन के एफएसओ एपी सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। वहीं फ्लैट के अंदर फंसे दम्पती को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।