{"_id":"6a25316f8a53190a4a04d261","slug":"kanpur-five-youths-arrested-while-plotting-theft-and-robbery-country-made-pistols-and-motorcycles-recovered-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महाराजपुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी-लूट की योजना बनाते पांच युवक गिरफ्तार, तमंचे और बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महाराजपुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी-लूट की योजना बनाते पांच युवक गिरफ्तार, तमंचे और बाइकें बरामद
Sun, 07 Jun 2026 02:23 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:23 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर में पुलिस ने लूट और चोरी की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गाड़ियों की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी और इनके पास से असलहे व औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात महोली मोड़ के पास से पांच युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी चोरी और लूट की योजना बना रहे थे। तलाशी में पुलिस को दो अवैध देशी तमंचे, सात जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और पेचकस, रिंच पाना, साबड जैसे औजार मिले है।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवकों की पहचान दीपक निषाद (24), विशाल निषाद (18), मुलायम (20), राजीव कुमार (19) और सूरज निषाद (19) के रूप में हुई है। सभी महाराजपुर क्षेत्र के लालूखेड़ा और बैजाखेड़ा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी कई महीनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
पुराने अपराधों का रिकॉर्ड खंगाल रही है पुलिस
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट की जगह मिट्टी लगी हुई थी। शक होने पर जब वाहन रोका गया तो आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस अब इनके पुराने अपराधों का रिकॉर्ड खंगाल रही है और कानूनी कार्रवाई में जुटी है।