फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five arrested for conspiracy to spread violence

कानपुर: चौकी फूंककर हिंसा फैलाने की साजिश में पांच गिरफ्तार, चैटिंग के स्क्रीन शॉट हुए थे वायरल, सात और हिरासत में लिए गए

Sat, 18 Jun 2022 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jun 2022 11:47 PM IST
सार

कानपुर में हिंसा फैलाकर रामादेवी पुलिस चौकी फूंकने की साजिश रचने में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Five arrested for conspiracy to spread violence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैन्य भर्तियों की अग्निपथ योजना का विरोध करने के बहाने कानपुर में हिंसा फैलाकर रामादेवी पुलिस चौकी फूंकने की साजिश रचने में पांच आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। सात हिरासत में लिए गए हैं। वायरल हुए व्हाट्सएप ग्रुप की चैट से साजिश का खुलासा हुआ था। चकेरी थाने में पांच पर नामजद व दस अज्ञात आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों ने हजारों की भीड़ जुटाकर 20 जून को बवाल कराने की साजिश रची थी। शुक्रवार को वायरल एक स्क्रीन शॉट व्हाट्सएप चैट का था तो दूसरा टेलीग्राम का। दो ग्रुप बॉयकॉट टीओडी व बॉयकॉट टूर ऑफ ड्यूटी बने थे। ट्विटर पर पुलिस से एक शख्स ने शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने चैट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सभी नौबस्ता स्थित जेडी फिजिकल कोचिंग में पढ़ते हैं। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच ने तत्काल सभी की लोकेशन निकाली। आधे घंटे में सभी पकड़ लिए गए। वहीं, पकड़े गए सात संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए थे। चैट रिकवर कर देखा जा रहा है कि किन-किन लोगों ने साजिश को सपोर्ट किया है। उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई होती है 282 लोगों ने ग्रुप छोड़ दिया है, लेकिन पुलिस सबका डाटा निकाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
- भूपेंद्र यादव, हनुमंत विहार नौबस्ता 
- आयुष ठाकुर, पटेलनगर चकेरी
- हर्ष यादव, पटेल नगर चकेरी
- अमित यादव, पटेल नगर चकेरी
- राजू यादव, शाम असरी, नर्वल 

व्हाट्सएप चैट संबंधी छानबीन क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। मामले की गहराई तक जाकर पड़ताल की जाएगी, जो लोग साजिश में शामिल होंगे, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed