फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Sky Piercing Flame and Intermittent Explosions Factory Engulfed by a Spark How 12 Workers Survived

कानपुर अग्निकांड: आसमान चीरती लपटें और रह-रहकर धमाके, चिंगारी से दहकी थी फैक्टरी; ऐसे बची 12 मजदूरों की जान

Sat, 02 May 2026 08:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 02 May 2026 08:41 AM IST
सार

Kanpur News: विनोबानगर में वेल्डिंग के दौरान लगी आग ने दो मंजिला प्लास्टिक फैक्टरी को पूरी तरह नष्ट कर दिया। थिनर और प्लास्टिक की वजह से हुए धमाकों ने घनी आबादी वाले इलाके में दहशत फैला दी। दमकल की 40 से अधिक गाड़ियों की मदद से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Kanpur Fire Sky Piercing Flame and Intermittent Explosions Factory Engulfed by a Spark How 12 Workers Survived
राखी मंडी में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के विनोबानगर राखी मंडी में शुक्रवार शाम वेल्डिंग के दौरान बाइक के फाइबर प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने वाली दो मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घनी आबादी के बीच थिनर में आग से तेज धमाके होने लगे। करीब 50 फीट ऊंची लपटों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

आग की चपेट में आने से एक बोरी का गोदाम और एक झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। फैक्टरी में काम कर रहे 12 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियों ने करीब आठ घंटे के बाद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया। धुएं के गुबार को लोगों ने चार किलोमीटर दूर से देखा।  फिलहाल घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Kanpur Fire Sky Piercing Flame and Intermittent Explosions Factory Engulfed by a Spark How 12 Workers Survived
राखी मंडी में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग - फोटो : amar ujala

फैक्टरी की पहली मंजिल पर हो रहा था वेल्डिंग का काम
किदवईनगर के ब्लॉक निवासी प्रभात उर्फ सनी का जूही विनोबानगर राखी मंडी में फैक्टरी है। फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी राजू ने पुलिस को बताया कि वह अपने आठ साथियों के साथ नीचे काम कर रहे थे। वहीं, पहली मंजिल में चार कर्मचारी काम कर रहे थे। शुक्रवार करीब 5:30 बजे फैक्टरी की पहली मंजिल पर वेल्डिंग का काम हो रहा था।

Kanpur Fire Sky Piercing Flame and Intermittent Explosions Factory Engulfed by a Spark How 12 Workers Survived
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

इससे तेज धमाका हुआ और आग फैल गई
इस दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से आग पास में रखे प्लास्टिक के सामान और थिनर में लग गई। इससे तेज धमाका हुआ और आग फैल गई। वह लोग शोर मचाते हुए नीचे भागकर आए। यहां भी कर्मचारी बाहर की ओर भागे, लेकिन तब तक आग वहां भी पहुंच चुकी थी। देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आकर जलने लगी।

विज्ञापन

Kanpur Fire Sky Piercing Flame and Intermittent Explosions Factory Engulfed by a Spark How 12 Workers Survived
आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala

12 दमकल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारी
एक के बाद एक धमाके से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। फैक्टरी की साइड की दीवारें ढहने लगीं। इससे आसपास रहने वाले लोग भी मकान छोड़ काफी दूर जाकर खड़े हो गए। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा फजलगंज, लाटूश रोड, किदवईनगर, मीरपुर, छावनी, पनकी, जाजमऊ आदि 12 दमकल के साथ मौके पर पहुंचे।

Kanpur Fire Sky Piercing Flame and Intermittent Explosions Factory Engulfed by a Spark How 12 Workers Survived
राखी मंडी में प्लास्टिक फैक्टरी जलकर खाक - फोटो : amar ujala

देर रात आग पर काबू पा लिया गया
चारों ओर से घेरकर पानी की बौछार शुरू करानी शुरू की। फैक्टरी में आग को काबू पाने में करीब चार घंटे का समय लग गया। सीएफओ के अनुसार फिलहाल आग से दो करोड़ के आसपास का नुकसान बताया जा रहा है। रात करीब 11:30 बजे ऊपर की ओर बने एक कमरे में आग फिर से लग गई। देर रात उस पर काबू पा लिया गया। फायर बिग्रेड की लगभग 40 गाड़ियां लगी हुई थीं।

Kanpur Fire Sky Piercing Flame and Intermittent Explosions Factory Engulfed by a Spark How 12 Workers Survived
आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala

समय रहते बचा ली जान
सीएफओ ने बताया कि प्लास्टिक और थिनर जलने से आग ने विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी मालिक संजय सरोज ने बताया कि आग की चपेट से पूरी झोपड़ी जल गई। वहां रखा सारा सामान जल गया। इसी तरह वहां पर उनके दोनों भाई थे जिनकी समय रहते जान बचा ली गई। इसी तरह एक युवक के बोरे के गोदाम का पिछला हिस्सा आग की चपेट में आने से जल गया।

Kanpur Fire Sky Piercing Flame and Intermittent Explosions Factory Engulfed by a Spark How 12 Workers Survived
छत से खड़े होकर अग्निकांड देखते लोग - फोटो : amar ujala

रेस्क्यू में रुकावट बनी भीड़
अग्निशमन कर्मचारियों के अनुसार सूचना पर तत्काल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घनी आबादी के बीच सैकड़ों की संख्या में तमाशबीन बनकर खड़े लोगों की वजह से रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई। एक दमकल गाड़ी का पानी खत्म होने के बाद उसके बैक करने और गली से निकलने में वह लोग बाधा बने। किसी तरह किदवईनगर, जूही, बर्रा, गुजैनी, बाबूपुरवा, गोविंदनगर थाने का फोर्स आने पर वह लोग तितर-बितर हुए।





क्षेत्र में ब्लैक आउट, तपन और धुएं से हुई परेशानी
सीएफओ ने बताया कि आग की घटना के बाद तुरंत बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई थी। इस दौरान रात तक विनोबानगर की आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी। आग बुझने के बाद भी दो मंजिला बिल्डिंग की तपन और धुएं से आसपास रहने वालों को घोर परेशानियां हुई। वह लोग छत पर पहुंचे और लाइट आने का इन्तजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed