{"_id":"600c08d22a0444593d3d6a64","slug":"kanpur-fire-on-loader-moving-on-ramadevi-flyover-driver-saved-life-by-jumping-fire-extinguished","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रामादेवी फ्लाई ओवर पर चलते लोडर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रामादेवी फ्लाई ओवर पर चलते लोडर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 23 Jan 2021 05:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Jan 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
लोडर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी थाना इलाके में रामादेवी फ्लाई ओवर पर शनिवार दोपहर को एक चलते लोडर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे लोडर का अगला हिस्सा जलने लगा। तभी चालक ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधे घण्टे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
कल्याणपुर टिकरा निवासी सुनील यादव लोडर चालक हैं। सुनील के अनुसार शनिवार सुबह वह कल्याणपुर से भाड़ा लादकर सरसौल बाजार गए थे। वहां से वह लोडर खाली करके वापस लौट रहे थे। सुनील के अनुसार उनके साथ लोडर में प्रेम चंद्र और मोहित भी सवार थे।
लोडर जैसे ही रामादेवी फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो अचानक इंजन के पास आगे शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे आग पूरे केबिन तक पहुंच गई। तभी चालक सुनील ने लोडर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और सुनील समेत उसके दोनों साथी केबिन से कूदकर बाहर निकले। लोडर में आग से फ्लाई ओवर पर वाहन सवार रुक गए।
विज्ञापन
जिससे रूमा से रामादेवी की ओर आने वाली लेन पर जाम लगने लगा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस समेत दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घण्टे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस ने लोडर को किनारे करवाकर जाम खुलवाया। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि शार्ट सर्किट से लोडर में आग लगी थी। आग को बुझा दिया गया है।