कानपुर: ‘कहीं फायर सिलिंडर गायब तो किसी में एक्सपायरी’, 11 बसों का तीन लाख का चालान, 49 चालकों पर भी कार्रवाई
Kanpur News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने हाईवे पर दो दिन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर 11 बसों के तीन लाख रुपये के चालान किए। वहीं] मोबाइल का इस्तेमाल करते मिले 49 चालकों के भी चालान काटे गए।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
कानपुर में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की हाईवे पर दो दिन चली चेकिंग में 11 बसें मानकों पर खरी नहीं उतरीं। किसी बस में फायर सिलिंडर गायब मिला, तो किसी में एक्सपायर अग्निशमन यंत्र लगे थे। कई बसों में इमरजेंसी विंडो छोटी लगी थी। टीम ने इन बसों का तीन लाख रुपये के चालान कर दिया।
मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी के तहत परिवहन अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। इसी जांच के दाैरान एमपी 44 जेडएफ 2029 बस में सीट बेल्ट नहीं थी। आग बुझाने के यंत्र के साथ फायर बॉक्स और इमरजेंसी विंडो भी नहीं मिली। प्रवर्तन अधिकारी ने बस का 21,500 रुपये का चालान किया।
फायर सिलिंडर की वैधता भी हो चुकी थी खत्म
एआर 01 क्यू 6379 बस में दो फायर सिलिंडर के स्थान पर सिर्फ एक मिला। इमरजेंसी विंडो भी मानक के अनुरूप नहीं थी। इसी तरह कुछ बसों में फायर सिलिंडर की वैधता खत्म हो चुकी थी। प्रवर्तन टीम ने अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 49 चालकों के भी चालान किए।
