Kanpur Fire: चावल मंडी में सुपारी के कारखाने में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
Kanpur News: चावल मंडी में रविवार तड़के सुपारी के कारखाने में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दो यूनिटों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विस्तार
कानपुर में रविवार तड़के चावल मंडी स्थित एक सुपारी के कारखाने में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सुबह 06:12 बजे कंट्रोल रूम को कालर रामजी निवासी 73, चावल मंडी थाना कलेक्टर गंज से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जानकारी पर एफएसओ लाटूश रोड अपनी टीम और यूनिट के साथ तुरंत रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग सुपारी के कारखाने में धधक रही थी।
किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
दमकल कर्मियों ने दो तरफ से हौज पाइप फैलाकर पंपिंग की और आग पर काबू पाया। सहायतार्थ एफएस कर्नलगंज से भी एक यूनिट मौके पर पहुंची। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।