फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out in a rubber and plastic factory in a residential area

Kanpur: रिहायशी इलाके में रबर व प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू, अफरा-तफरी

Sun, 03 Nov 2024 12:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out in a rubber and plastic factory in a residential area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
चकेरी श्यामनगर रामपुरम आदर्श विहार रिहायशी इलाके में शनिवार देर रात एक रबर, प्लास्टिक फैक्ट्री के बाहर जमा मैटीरियल में आग लग गई। रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री में इस आग की घटना से अफरातफरी मच गई। वहीं, सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चकेरी के लालबंगला चंदननगर निवासी कुंदन जायसवाल की आदर्श विहार श्यामनगर में रबर और प्लास्टिक की फैक्ट्री है। इसमें नायलॉन की रस्सी और रबर की बेल्ट आदि बनती हैं।
विज्ञापन


त्योहार के कारण शनिवार को काम बंद था। इस परिसर के बाहर उपयोग में आने वाला रबर ,प्लास्टिक आदि रॉ मटीरियल पड़ा था। इलाके के पिंकू ,रजनीश व ममता आदि ने बताया कि इलाके में इस तरह के काफी काम बढ़ते जा रहे हैं। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। आशंका है कि रबर, प्लास्टिक के ढेर में पटाखों से आग लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच
विज्ञापन


गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री पर आग की सूचना पर पहुंचा संचालक नुकसान देख बेसुध हो गया। इस कारण इसके वैध या अवैध संचालन की जानकारी नहीं हो सकी। वहीं, एफएसओ जाजमऊ राहुल नंदन ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। वहीं, इसके संचालन संबंधित प्रपत्र देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed