फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out in a moving car near the airport new building

Kanpur: एयरपोर्ट नई बिल्डिंग के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 24 Apr 2024 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2024 11:16 PM IST
सार

कानपुर में एयरपोर्ट सड़क पर कार से धुआं निकलने पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच कर पलटी गई।

विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out in a moving car near the airport new building
दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जलती कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट स्थित न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन से होते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में कार में बैठे दो लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। चालक ने जैसे ही लोगों को कार से बाहर निकाला। आग ने कार काे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


महाराजपुर के त्रिलोकपुर निवासी कार चालक सौरभ पाल ने बताया कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में अर्टिका कार खरीदी थी। उन्होंने कुलगांव स्थित एक ट्रेवल्स से अटैच कर रखा है। मंगलवार को सुखनीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने एक कार्यक्रम के लिए रायबरेली जाने के लिए कार बुक कराई थी। बुधवार को रायबरेली से वह घर वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन


न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के पास पहुंचे ही थे कि कार की बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी पट्टी पर जाकर सड़क के नीचे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद चालक ने कार में बैठे दीपक और दूल्हे के चाचा जगत सिंह व एक अन्य को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed