फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road Accident News: Fire broke out after two dumpers collided, driver burnt alive, three scorched

कानपुर: दो डंपरों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, तीन झुलसे, दो की हालत गंभीर

Sat, 25 Sep 2021 05:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Sep 2021 05:35 PM IST
सार

हादसे के चलते हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों डंपरों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। 

विज्ञापन
Kanpur Road Accident News: Fire broke out after two dumpers collided, driver burnt alive, three scorched
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र में रमईपुर पार्किंग के पास गुरुवार दोपहर दो डंपरों में आमने सामने की भिड़ंत के बाद आग लग गई। केबिन में फंसने से एक डंपर का चालक जिंदा जल गया। दूसरे चालक समेत तीन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


घाटमपुर निवासी डंपर चालक कमलेश (46) क्लीनर साजिद (27) के साथ कबरई से गिट्टी लेकर लखनऊ जा रहा था। रमईपुर पार्किंग के पास कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रहे खाली डंपर से टक्कर हो गई। टैंक से डीजल बहने से दोनों डंपरों में आग लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद केबिन काटकर उनमें फंसे चार लोगों को निकाला गया। तब तक कमलेश की मौत हो चुकी थी। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद भदरस निवासी दूसरे डंपर के चालक सुरेंद्र (28) व क्लीनर श्यामबाबू (25) को बिधनू सीएचसी से हैलट रेफर किया गया। बिधनू एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे हाईवे रहा जाम
हादसे के चलते हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों डंपरों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed