{"_id":"6444d7e569864d7ee70eb3f5","slug":"kanpur-fir-will-be-filed-if-house-tax-is-not-deposited-in-15-days-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 15 दिन में गृहकर जमा न किया तो होगी एफआईआर, उद्यमियों सहित 751 भवन स्वामियों को नगर निगम दे रहा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 15 दिन में गृहकर जमा न किया तो होगी एफआईआर, उद्यमियों सहित 751 भवन स्वामियों को नगर निगम दे रहा नोटिस
Sun, 23 Apr 2023 12:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:34 PM IST
सार
31 मार्च को वसूली के लिए नगर निगम की तरफ से सीलिंग की कार्रवाई सहित अन्य तरह से दबाव बनाने पर 751 भवन स्वामियों ने कार्रवाई से बचने के लिए ऐसी चेक दी थीं जो बाउंस हो गईं। ये चेक 6.31 करोड़ रुपये की थीं। जो भवन स्वामी 15 दिन में भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में नगर निगम ने चेक बाउंस वाले उद्यमियों सहित 751 भवन स्वामियों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि जो भवन स्वामी 15 दिन में भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। भू-राजस्व की तरह नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में 220 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसमें 40 करोड़ रुपये ज्यादा वसूली की थी।
विज्ञापन
31 मार्च को वसूली के लिए नगर निगम की तरफ से सीलिंग की कार्रवाई सहित अन्य तरह से दबाव बनाने पर 751 भवन स्वामियों ने कार्रवाई से बचने के लिए ऐसी चेक दी थीं जो बाउंस हो गईं। ये चेक 6.31 करोड़ रुपये की थीं। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि ये चेकें एक लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये तक की थीं।
विज्ञापन
इन भवन स्वामियों में करीब डेढ़ सौ डेढ़ उद्यमी हैं, जिनकी फैक्टरियां हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे बकायेदारों के खिलाफ जोनवार नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस में बकाया धनराशि जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है। इस अवधि में जो भवन स्वामी बकाया गृहकर जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन