{"_id":"68618542a2d6a90ba40b835d","slug":"kanpur-fir-registered-against-42-people-from-both-the-mandals-in-fight-that-took-place-during-rath-yatra-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रथयात्रा के दौरान हुई मारपीट में दोनों मंडल से 42 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रथयात्रा के दौरान हुई मारपीट में दोनों मंडल से 42 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 29 Jun 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:57 PM IST
सार
Kanpur News: श्री दोसर वैश्य नवयुवक मंडल के अध्यक्ष ने तीन नामजद और 25 पर दंगा, डकैती, मारपीट, शांतिभंग में एफआईआर लिखाई।
विज्ञापन
रथयात्रा के दौरान हुआ था विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान दो मंडलों के बीच हुई मारपीट, पथराव, हंगामे की घटना में बादशाहीनाका पुलिस ने रविवार को दोनों तरफ से 42 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। श्री दोसर वैश्य नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने तीन नामजद और 25 पर दंगा, डकैती, मारपीट, शांतिभंग की धाराओं में एफआईआर कराई है।
वहीं, श्री ओमर वैश्य बाल गोपाल जी सेवा समिति के पदाधिकारी दीप कुमार ओमर ने दो नामजद, 12 पर दंगा, छेड़छाड़, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट लिखाई है। शनिवार की रात करीब दस बजे जनरलगंज में दाे मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें महिलाओं, बच्चे समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दोनों ओर से घायलों के बयान लिए। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से क्राॅस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और घटनास्थल से कराई गई वीडियो रिकार्डिंग देखी जा रही है।

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की
राम मोहन का हाता निवासी दीप कुमार ओमर के मुताबिक मंडल ने ठंडे पानी व कोल्ड ड्रिंक का स्टॉल लगाया था। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे श्री दोसर वैश्य नवयुवक मंडल के मनोज कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता के साथ 10 से 12 लोगों स्टॉल में पानी पीने के लिए आए। सभी नशे में धुत थे। स्टॉल में बैठी महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की, जब विरोध किया तो मारपीट कर दी। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपियों ने शिकायत करने पर इससे भी ज्यादा बुरा हाल करने की धमकी दी।
लूटपाट, रंगदारी मांगने का आरोप
हालसी रोड निवासी मनोज गुप्ता का आरोप है कि श्री ओमर वैश्य बाल गोपाल जी सेवा समिति के रजत गुप्ता, आकाश ओमर, बलराम ओमर के साथ 20 से 25 लोगों ने उनके मंडल के पदाधिकारियों संग रंगदारी न देने पर मारपीट और लूटपाट की। इसमें अपूर्व गुप्ता, अमन गुप्ता, नवीन गुप्ता, आयुष गुप्ता, अंश धुरिया, अमित तिवारी समेत अन्य लोग घायल हो गए। अपूर्व गुप्ता की चेन और नवीन गुप्ता का पर्स गायब है।