{"_id":"69b5a495ee7632983708a21c","slug":"kanpur-female-agency-employee-slaps-young-woman-collecting-cylinder-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सिलिंडर लेने आई युवती को एजेंसी की महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा, हंगामा होने के बाद पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सिलिंडर लेने आई युवती को एजेंसी की महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा, हंगामा होने के बाद पहुंची पुलिस
Sun, 15 Mar 2026 12:34 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:34 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक एजेंसी की एक महिला कर्मी पर तमाचा मारने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चकेरी रामादेवी चौराहे के पास शनिवार को सिलिंडर लेने के दौरान एजेंसी की महिला कर्मी ने एक युवती को तमाचा जड़ दिया। इस दौरान वहां पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जाजमऊ की पुरानी चुंगी निवासी पलक सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह गैस सिलिंडर लेने के लिए समृद्धि गैस एजेंसी पहुंचीं। तभी एक महिला कर्मी ने सिलेंडर न देने की बात कहकर अभद्रता करते हुए तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन
यह देख उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर महिला कर्मी उन लोगों पर भी भड़क गई। पीड़िता ने बताया कि वह सुबह सिलिंडर लेने आई थी। आरोप है कि गैस एजेंसी की महिलाकर्मी सभी से पासबुक छीनने लगी। इसी को लेकर विवाद हो गया। चकेरी थाने के एसएसआई भानु प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि एजेंसी की एक महिला कर्मी पर तमाचा मारने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन