फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Faults occurred in areas connected to 20 substation power was cut off for hours people created a ruckus

Kanpur: 20 सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों में हुए फॉल्ट, घंटों गुल रही बिजली….आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Thu, 12 Jun 2025 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jun 2025 02:23 PM IST
सार

Kanpur News: केस्को की व्यवस्था का आलम यह था कि मंगलवार रात कई मोहल्लों में फाल्ट होने या कटौती की जानकारी लेने के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur Faults occurred in areas connected to 20 substation power was cut off for hours people created a ruckus
सबस्टेशन पर हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भीषण उमस के बीच बिजली गुल होने से शहरियों का सुकून छिन गया है। मंगलवार रात से बुधवार तक कई मोहल्लों में अलग-अलग समय पर बिजली गुल रही। बुधवार को 20 से अधिक सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों में छोटे-बड़े फॉल्ट हुए। दबौली सबस्टेशन पर बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने हंगामा और नारेबाजी की। गुजैनी, दबौली व रतनलाल नगर क्षेत्र में मंगलवार रात को करीब दस बार ट्रिपिंग हुई।

विज्ञापन

करीब साढ़े पांच घंटे बिजली गुल रही। दबौली के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि जब भी सबस्टेशन पर शिकायत करने गए तो कर्मचारी यह कहते हुए लौटाते रहे कि सीढी नहीं है, गाड़ी नहीं है। संजय नगर बस्ती के रहने वाले शैलेंद्र कुमार सिंह, समरजीत, रोहित, कुलदीप सिंह, बबलू तिवारी, सत्यम यादव, रोहित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रात 11 से सुबह सात बजे तक बिजली नहीं थी। यही आलम शास्त्रीनगर व पनकी सबस्टेशन का भी रहा।

विज्ञापन

Kanpur Faults occurred in areas connected to 20 substation power was cut off for hours people created a ruckus
बिजली की मरम्मत करता कर्मचारी - फोटो : amar ujala

कई इलाकों में नहीं आई बिजली
लाल बंगला, गांधीग्राम की बिजली रिंग रोड सबस्टेशन का पॉवर ट्रांसफार्मर के ट्रिप होने से दो घंटे बाधित रही। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी और ओमपुरवा की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रही। ट्रांसफार्मर में आग लगने से जूही कलां डब्ल्यू-2 सेक्टर में बिजली रात में दो तीन घंटे बंद रही। एबीसी केबल चलने से जूता मार्केट केडीए चौराहा की बिजली साढ़े तीन घंटे बंद रही। इधर, रतनलाल नगर की बिजली जंपर के ट्रिप होने से तीन घंटे बंद रही। संजयनगर की बिजली दोपहर तीन बजे से रात साढ़े नौ बजे तक बार-बार ट्रिप करती रही।

विज्ञापन

Kanpur Faults occurred in areas connected to 20 substation power was cut off for hours people created a ruckus
बिजली के तारों की मरम्मत करते कर्मी - फोटो : amar ujala

आज यहां नहीं आएगी बिजली
गुरुवार को शहर के 14 सबस्टेशनों से जुड़े फीडरों से अलग अलग समय पर मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। आरटीएच ओल्ड, जरीब चौकी, परमपुरवा, गुजैनी, पीएसी, हंसपुरम, एचएएल, कल्याणपुर, बी ब्लाक पनकी सहित अन्य सब स्टेशनों से जुड़े मोहल्लों में चार से पांच घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। करीब पांच लाख की आबादी पर इसका असर पड़ेगा।

विज्ञापन

Kanpur Faults occurred in areas connected to 20 substation power was cut off for hours people created a ruckus
मरम्मत करता केस्को कर्मी - फोटो : amar ujala

हेल्पलाइन पर नहीं मिला जवाब
केस्को की व्यवस्था का आलम यह था कि मंगलवार रात कई मोहल्लों में फाल्ट होने या कटौती की जानकारी लेने के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed