फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fault in more than 100 localities due to rain, population of 18 lakh affected

Kanpur: बारिश से 100 से अधिक मोहल्लों में फॉल्ट, रातभर नहीं मिली बिजली, 18 लाख की आबादी रही प्रभावित

Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
सार

बारिश शहरियों के लिए आफत बनी हुआ है। बारिश के बाद फीडर चालू करते ही फॉल्ट की झड़ी लग गई। जिससे 40 सबस्टेशनों से करीब 18 लाख की आबादी प्रभावित हुई।
 

विज्ञापन
Kanpur: Fault in more than 100 localities due to rain, population of 18 lakh affected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी में लोड झेल पाने में नाकाम केस्को तंत्र को भारी बारिश ने धराशायी कर दिया। 100 से अधिक क्षेत्रों में फॉल्ट हो गए। बारिश में एहतियातन सभी फीडर बंद किए गए थे, लेकिन दोबारा फीडर जब चालू किए गए तो फॉल्ट की झड़ी लग गई। वहीं एसी-कूलर बंद होने से प्रतिदिन 700 मेगावाट का लोड घटकर 501 मेगावाट पर आ गया। इस वजह से ट्रिपिंग नहीं हुई। बड़े फॉल्ट गुरुवार सुबह बनना शुरू हुए लेकिन गली-मुहल्लों के फॉल्ट नहीं बन सके।

विज्ञापन


फेज और खंभे से तार ढीले होने वाले फॉल्ट लाइनमैन न मिलने से नहीं बन सके। 40 सबस्टेशनों से करीब 18 लाख की आबादी प्रभावित हुई। बारिश होने से से जरीब चौकी सबस्टेशन का जीटी रोड सुबह 6:55 बजे बन सका। जलसंस्थान सबस्टेशन के नर्सिंगहोम फीडर की बिजली हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से गुल हुई। सुबह आठ बजे बिजली बनी। दोबारा फाॅल्ट होने पर बिजली दोपहर सवा तीन बजे आई।

विज्ञापन

फूलबाग शनिदेव मंदिर सबस्टेशन से शंकरगंज फीडर की बिजली दोपहर 2:20 बजे बन सकी। दबौली सबस्टेशन की बिजली सुबह तीन बजे बनी। यहां पर 10 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर में बारिश से फॉल्ट हुआ था। पराग डेयरी सबस्टेशन के लाल कालोनी की बिजली एचटी लाइन पर पेड़ की डाल आने से बंद हो गई। सुबह तीन बजे बिजली आई। चमनगंज, परमपुरवा, विकासनगर, नई सड़क, यतीमखाना, बर्रा, बांसमंडी की बिजली रात भर गुल रही।

लोकल फॉल्ट की सुनवाई ही नहीं
केस्को में बड़े फॉल्ट केस्को प्रबंधन की निगरानी में आ जाते हैं लिहाजा केस्को के इंजीनियर उन्हें दुरुस्त कराने को ही प्राथमिकता देते रहे। लोकल फॉल्ट की सुनवाई नहीं हुई। बारिश की वजह से खंभे में स्पार्किंग के साथ सर्विस केबल टूटने और ढीले होने पर बिजली गई तो गुरुवार रात तक नहीं बनी। सूरज ढलने के बाद लाइनमैनों ने बनाने से मना कर दिया। इंजीनियरों ने जवाब दिया कि पहले बड़े फॉल्ट बनवाएंगे। इसलिए निजी शिकायतें दर्ज कराने वालों की समस्याएं 24 घंटे बाद भी नहीं दूर हुईं। श्यामनगर, विकासनगर, सर्वोदयनगर, कल्याणपुर, बर्रा, जाजमऊ, सिविल लाइंस, फूलबाग, आलूमंडी, जरीब चौकी में दिक्कतें बहुत रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed