{"_id":"67929fbedc6c7dbfe10eb87a","slug":"kanpur-farmer-service-portal-will-provide-solution-to-farming-related-problems-portal-prepared-in-csa-kanpur-news-c-12-1-knp1051-978455-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फार्मर सर्विस पोर्टल से मिलेगा खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान, सीएसए में तैयार किया गया पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फार्मर सर्विस पोर्टल से मिलेगा खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान, सीएसए में तैयार किया गया पोर्टल
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए फार्मर सर्विस पोर्टल तैयार किया गया है। इसकी मदद से किसान सीधे वैज्ञानिकों से जुड़ेंगे और खेती-किसानी से जुड़ी समस्या का समाधान पूछ सकेंगे। पोर्टल को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है।
सीएसए से जुड़े 22 जिलों के किसानों को अभी तक ग्रामीण कृषि एवं मौसम विभाग की ओर से खेती संबंधी जानकारी दी जाती थी। वहीं, किसानों का वैज्ञानिकों से सीधा संपर्क नहीं हो पाता था। फार्मर सर्विस पोर्टल तैयार होने से अब सीएसए के सभी वैज्ञानिक लाखों किसानों से सीधा जुड़ सकेंगे।
शोध निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि विवि की ओर से पहली बार किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए उन्हें फार्मर सर्विस पोर्टल की मदद से वैज्ञानिकों से जोड़ा जा रहा है।उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों से ही रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद जिलेवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इसमें वैज्ञानिक और किसान दोनों जुड़ेंगे। मौसम के अनुरूप फसलों को लेकर एडवाइजरी जारी की जाएगी, तो किसान भी सीधे समस्या का समाधान पूछ सकेंगे। हर शुक्रवार और मंगलवार को फार्मर सर्विस पोर्टल से ही किसानों को मौसम की पूरी जानकारी दी जाएगी।