{"_id":"6a1c54895ed96c0de90c6568","slug":"kanpur-farmer-drowns-in-rind-river-in-sachendi-family-plunged-into-grief-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सचेंडी में रिंद नदी में डूबने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सचेंडी में रिंद नदी में डूबने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 31 May 2026 09:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 31 May 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सचेंडी के दलपतपुर क्षेत्र में शनिवार को रिंद नदी में डूबने से किसान राजकुमार (32) की मौत हो गई। वह इटावा के गजनियापुरवा गांव का निवासी था। राजकुमार अपनी बीमार फुफेरी बहन अनीता का हालचाल जानने सचेंडी गांव आया था। दोपहर करीब दो बजे गांव के 10-15 युवकों के साथ नदी में नहाने चला गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे की तलाश के बाद उसका शव मिल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार के परिवार में पत्नी रेनू देवी, बेटा ऋषि और बेटी पलक हैं। भाई शिवकुमार ने बताया कि राजकुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सचेंडी थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि युवक की नहाते समय गहरे में जाने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन