{"_id":"6ac5b86a6e4d8cc8c20eab24","slug":"kanpur-farmer-died-after-being-struck-by-rotavator-accident-occurred-while-preparing-the-field-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत, खेत तैयार करते समय हादसा, चालक ट्रैक्टर समेत फरार, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत, खेत तैयार करते समय हादसा, चालक ट्रैक्टर समेत फरार, जांच शुरू
Wed, 07 Oct 2026 08:41 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:41 AM IST
सार
Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र स्थित पड़री लालपुर गांव में बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे किसान ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री लालपुर गांव में बुधवार सुबह खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सरसों और आलू की फसल की बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे किसान अनिल साहू उर्फ नन्हकऊ (53) रोटावेटर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे में उनका दाहिना पैर जांघ के पास से कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अनिल बुधवार सुबह ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर खेत की जुताई कराने गए थे। इसी दौरान वह अचानक चालू रोटावेटर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर लालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।