फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Family who came to resolve family dispute attacked with knife

Kanpur: पारिवारिक विवाद सुलझाने मुंबई से आए परिवार पर चाकू से हमला, पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया

Sun, 09 Jun 2024 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Family who came to resolve family dispute attacked with knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पारिवारिक झगड़े के चलते बहू को विदा कराने मुंबई से आए परिवार पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में पति, ससुर और देवर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने घायल ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ लिया है।

विज्ञापन


मुंबई के नाला सोपारा निवासी निर्मला कश्यप ने बताया कि उनके बेटे अनुराग की शादी 26 जनवरी 2023 को चंडीगढ़ की रहने वाली प्रीति से हुई थी। दोनों में प्रेम-विवाह हुआ था। निर्मला ने बताया कि उनकी बहू की बड़ी बहन की शादी चकेरी में रहने वाले उनके भाई नरेश चंद्र के घर में हुई है। पिछले सात माह से बहू प्रीति पारिवारिक झगड़े के चलते मायके में है। उनके भाई की बहू भी मायके नहीं आ रही है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को वे परिवार के साथ भाई के घर आईं।

विज्ञापन

यहां पर उनकी बहन के दामाद ओमप्रकाश दुबे का भाइयों के बेटों से विवाद हो गया। इस पर ओमप्रकाश ने उनके बेटे अनुराग, पति रोशन लाल और बहन के बेटे साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि रोशन लाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को हिरासत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed