{"_id":"69edac707c4e79a23e0275ea","slug":"kanpur-family-members-remained-entangled-with-tantric-after-snakebite-farmer-died-before-reaching-hospital-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सांप के डंसने पर तांत्रिक के चक्कर में फंसे रहे परिजन, अस्पताल पहुंचने से पहले किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सांप के डंसने पर तांत्रिक के चक्कर में फंसे रहे परिजन, अस्पताल पहुंचने से पहले किसान ने तोड़ा दम
Sun, 26 Apr 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:41 AM IST
सार
Kanpur News: भीतरगांव के घारमपुर में सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने से किसान की मौत हो गई। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि सर्पदंश की स्थिति में तांत्रिकों के बजाय अस्पताल जाना ही जीवन बचाने का एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में भीतरगांव विकास खंड के घारमपुर गांव में झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। किसान ज्ञानी यादव शनिवार शाम को खेत में मवेशी चरा रहे थे। वहीं, नीम के पेङ के नीचे जहरीली नागिन ने पैर में डंस लिया। ग्रामीणों के मुताविक काली नागिन मात्र एक हाथ लंबी थी। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूक और तांत्रिकों के चक्कर में फंसे रहे।
विज्ञापन
देर रात तक चले झाड़-फूंक के खेल के दौरान जहर किसान के शरीर में पूरी तरह फैल गया। लगातार हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले भागे, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण मृत्यु हो गई। मौत की खबर पहुंचते ही घर में पत्नी सुधा, बेटे गोविंद बेटी नीलम में कोहराम मच गया। रविवार सुबह मृतक के भाई लल्लू यादव ने घटना की जानकारी साढ़ पुलिस को दी।
विज्ञापन
झाड़-फूंक सिर्फ समय की बर्बादी है
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीतरगांव चिकित्साधीक्षक डॉ मनीष तिवारी बताते हैं कि सांप के काटने पर शुरुआती समय गोल्डन ऑवर की तरह होता है। जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना ही जान बचाने का एकमात्र तरीका है। यहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध होता है। झाड़-फूंक सिर्फ समय की बर्बादी है।