{"_id":"6aacd38053762fde9d01841b","slug":"kanpur-family-had-gone-to-feast-in-auraiya-thieves-struck-deserted-home-stealing-cash-jewelry-and-five-goats-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: औरैया दावत में गया था परिवार, सूना घर देख चोरों ने बोला धावा, नगदी और जेवर समेत पांच बकरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: औरैया दावत में गया था परिवार, सूना घर देख चोरों ने बोला धावा, नगदी और जेवर समेत पांच बकरियां चोरी
Fri, 18 Sep 2026 11:30 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:30 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परास गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात, 70 हजार रुपये नगद और पांच बकरियां पार कर दीं। घटना के समय पीड़ित परिवार औरैया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव में गुरुवार रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी के साथ पांच बकरियां भी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार औरैया एक दावत में गया था, जिससे घर में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
गांव निवासी मोहम्मद शहीद गुरुवार को अपनी बेटी की ससुराल छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औरैया गए थे। उनकी छोटी बेटी मुस्कान परास में ही थी। रात में वह भी अपने चाचा के घर सोने चली गई थी। घर पर किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
चोर घर में रखे 70 हजार की नगदी, लाखों के जेवरात और पांच बकरियां खोलकर ले गए। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने घर में चोरी होने की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।