{"_id":"66a529faf622c3dbad0242f7","slug":"kanpur-factory-worker-committed-suicide-after-getting-scared-by-police-threat-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस की धमकी से दहशत में आए फैक्टरीकर्मी ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस की धमकी से दहशत में आए फैक्टरीकर्मी ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
Sat, 27 Jul 2024 10:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:49 PM IST
सार
प्रेमिका ने लखनऊ में फैक्टरीकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव बिधनू में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि बेटा लखनऊ पुलिस के धमकाने से डरा और तनाव में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में पुलिस की धमकी से भयभीत एक फैक्टरीकर्मी ने शुक्रवार की सुबह पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका की शिकायत पर दो दिन पहले लखनऊ पुलिस ने घर आकर उसे धमकाया था, जिससे वह काफी डरा हुआ था। सचेंडी थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
सचेंडी के पलरा गांव निवासी देवीचरण ने बताया कि उनका बेटा शिवलखन (25) गुजरात में एक फैक्टरी में काम करता था। 15-20 दिन पहले वह गांव आया था। छोटे भाई रामकरन ने बताया कि शिवलखन की लखनऊ निवासी एक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से करीब पांच साल पहले दोस्ती हुई थी। कुछ समय पहले युवती ने शादी करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर भाई ने कुछ समय बाद शादी करने की बात कही, लेकिन युवती ने लखनऊ में भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

आरोप है कि बीती 25 जुलाई को लखनऊ पुलिस घर आई थी और भाई को धमकाकर थाने आने को कहा था। इसके बाद से भाई काफी डरा हुआ और तनाव में था। शुक्रवार सुबह शिवलखन ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।