{"_id":"6a8d20448f97e2255f0caa68","slug":"kanpur-expired-chocolates-and-toffees-dumped-on-garbage-heap-scramble-ensues-among-people-to-pick-them-up-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कचरे के ढेर पर फेंकी एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए लोगों में मची होड़, सवाल- कहां है सिविक सेंस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कचरे के ढेर पर फेंकी एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए लोगों में मची होड़, सवाल- कहां है सिविक सेंस?
Tue, 25 Aug 2026 10:26 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:26 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में कचरे के ढेर पर एक्सपायरी डेट की चॉकलेट, टॉफी और बिस्किट फेंके जाने का मामला सामने आया है, जिन्हें वहां से गुजरने वाले लोग उठाकर ले गए।
विज्ञापन
एक्सपायरी चॉकलेट और टॉफी उठाते लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में लापरवाही और असंवेदनशीलता की तस्वीर सामने आई है। शहर के एक इलाके में किसी ने बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट हो चुकी चॉकलेट, टॉफी और बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। जब लोगों ने कचरे के ढेर पर इन खाद्य पदार्थों को देखा, तो उन्हें समेटकर अपने साथ ले जाने के लिए लोगों में होड़ सी मच गई।
विज्ञापन
एक्सपायरी हो चुके खाद्य उत्पाद इंसान के स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक साबित हो सकते हैं, इसके बावजूद लोगों द्वारा इन्हें उठाकर ले जाना गंभीर चिंता का विषय है। इस घटना ने समाज में 'सिविक सेंस' और बुनियादी स्वास्थ्य जागरूकता की भारी कमी को बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन