फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ex-serviceman posted in garden department misbehaved with councilors, uproar

Kanpur: उद्यान विभाग में तैनात पूर्व सैनिक ने पार्षदों से की अभद्रता, हंगामा

Wed, 16 Oct 2024 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Ex-serviceman posted in garden department misbehaved with councilors, uproar
पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
पेड़ों की छटाई न होने की शिकायत करने पहुंचे पार्षद से उद्यान विभाग में तैनात पूर्व सैनिक ने अभद्रता की। सूचना पर अन्य पार्षद भी उद्यान विभाग पहुंचे जहां उनके साथ भी पूर्व सैनिक ने अभद्र व्यवहार किया। नाराज पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त तृतीय को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, शाम तक पूर्व सैनिक को कार्यमुक्त न करने पर पार्षदों ने नगर आयुक्त आवास पर हंगामा किया। बाद में नगर आयुक्त ने पूर्व सैनिक को कार्यमुक्त कर अपर नगर आयुक्त को मामले की जांच सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



वार्ड-69 सरोजनीनगर के पार्षद अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने शास्त्रीनगर में पेड़ों की छटाई के लिए उद्यान अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय से कहा था। छटाई न होने पर लोगों के साथ वे बुधवार को नगर निगम उद्यान विभाग गए थे। उद्यान अधीक्षक से बातचीत के दौरान विभाग में तैनात पूर्व सैनिक गोविंद मिश्रा ने उनसे अभद्रता की। इसकी जानकारी पर अन्य पार्षद पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। धमकी देते हुए धक्का- मुक्की भी की गई। इसके बाद दोपहर में पार्षद नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

 

उनके न मिलने पर अपर नगर आयुक्त तृतीय अमित कुमार भारतीय को नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन दिया और पूर्व सैनिक को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग की। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया, पर शाम तक कार्रवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए पार्षदों ने शाम को नगर आयुक्त आवास पर हंगामा किया। इसमें पार्षद अर्पित यादव, अमनदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, नीरज बाजपेई, सतीश यादव, लियाकत अली, संतोष साहू, अर्पित यादव सहित 35 से ज्यादा पार्षद और राकेश साहू सहित कई पूर्व पार्षद शामिल रहे।

पहले भी हटाया जा चुका है पूर्व सैनिक
नगर निगम में वर्षों से आउटसोर्सिंग में तैनात पूर्व सैनिक गोविंद मिश्र इससे पहले भी प्रवर्तन प्रभारी से अभद्रता कर चुका है। तब उसे कार्यमुक्त किया गया था, पर कुछ दिनों बाद ही उसकी नगर निगम में ही तैनाती हो गई थी। ऐसे पूर्व सैनिकों को नगर निगम में रखे जाने पर भी पार्षदों ने रोष व्यक्त किया।

पार्षदों ने पूर्व सैनिक पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर शिकायत की है। उसे उद्यान विभाग से हटा दिया है। अपर नगर आयुक्त तृतीय अमित कुमार भारतीय को जांच सौंपी है। उनसे एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी इसी पूर्व सैनिक को हटाया गया था, पर तब नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो पाई थी। - सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed