फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Even after becoming President, close friends are not forgotten

कानपुर: राष्ट्रपति बनने के बाद भी नहीं भूले करीबी मित्र, दोस्तों से मुलाकात कर पुरानी यादें करेंगे ताजा

Fri, 18 Jun 2021 11:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Jun 2021 11:44 PM IST
सार

राष्ट्रपति के मित्र सतीश चंद्र मिश्र के आवास पर पहुंचे डीएम ने उन्हें आगमन की जानकारी दी। इस पर उन्होंने खुशी जताई।

विज्ञापन
Kanpur: Even after becoming President, close friends are not forgotten
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को अपने करीबी मित्र सतीश चंद्र मिश्र समेत अन्य लोगों से मुलाकात करने पुखरायां भी पहुंचेंगे। इसके लिए आरएसजीयू पीजी महाविद्यालय पुखरायां के मैदान और मुख्य मार्ग के किनारे हेलीपैड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी केशव कुमार चौधरी, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम दीपाली भार्गव, तहसीलदार रामशंकर वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, ईओ रामअचल कुरील ने महाविद्यालय के मैदान को देखा। वहां संभावित पांच हेलीकॉप्टर उतरने के इंतजाम को देखा।
विज्ञापन


जेसीबी से सफाई शुरू कराई गई। हालांकि, तेज बारिश के चलते काम रोकना पड़ा। राष्ट्रपति के मित्र सतीश चंद्र मिश्र के आवास पर पहुंचे डीएम ने उन्हें आगमन की जानकारी दी। इस पर उन्होंने खुशी जताई। सतीश चंद्र ने कहा कि इस बात की खुशी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद भी रामनाथ कोविंद उन्हें नहीं भूले और खुद मिलने आ रहे हैं। इसके बाद डीएम ने कस्बा रोड स्थित आरएसजीयू इंटर कॉलेज के गेट से पीछे के दरवाजे से होकर मैदान तक रास्ता बनाने को कहा। यहीं पर राष्ट्रपति लोगों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति से मिलेंगे उनके 17 परिवारीजन
कानपुर देहात में राष्ट्रपति के पराैंख आगमन के दौरान उनके बड़े भाई सहित 18 परिवारीजन मुलाकात करेंगे। भतीजे दीपक कोविंद ने बताया कि राष्ट्रपति से उनकी बड़ी भाभी विद्यावती, भतीजी हेमलता कोविंद, अंजली कोविंद, कमलेश कोविंद, मंजूलता, दामाद राजेश कुमार, अनुराग वर्मा, रिश्तेदार नाथूराम कोविंद और विजय कुमार व बड़े भाई प्यारेलाल कोविंद, भाभी गंगाजली, भतीजा पंकज कोविंद, दीपक कोविंद, पुत्रवधू दीपा, भतीजी दयालता, नाती अभय व आयुष मिलेंगे।

राष्ट्रपति पुखरायां में साथियों के संग करते थे मशविरा 
घाटमपुर लोकसभा व राज्यसभा क्षेत्र होने के समय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भोगनीपुर विधानसभा में पुखरायां से गहरा नाता रहा। वहां साथियों के साथ राजनीतिक बैठकें कर सलाह-मशविरा करते थे। पुखरायां के सतीश चंद्र मिश्र, मधुसूदन गोयल, प्रताप नारायण अग्रवाल, डॉ. जय गोयल, स्वर्गीय केदारनाथ द्विवेदी, शेख मोहम्मद उनकी मित्र मंडली में रहे हैं।

राष्ट्रपति इन लोगों को कई बार दिल्ली भी बुला चुके हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार को राजनीति में आगे लाने में उन्हीं का योगदान है। इतना ही नहीं वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण में पूरा सहयोग करते रहे। बिहार का राज्यपाल बनने के बाद पुखरायां आने पर भी उन्होंने सभी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed