फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: European bank will give 3092 crores for metro, UPMRC gets first installment of 1767 crores

कानपुर: मेट्रो के लिए यूरोपियन बैंक देगा 3092 करोड़, यूपीएमआरसी को 1767 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली

Fri, 22 Jan 2021 09:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Jan 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: European bank will give 3092 crores for metro, UPMRC gets first installment of 1767 crores
कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट - फोटो : ट्विटर
कानपुर में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने के लिए यूरोपियन बैंक 3092 करोड़ रुपये देगा। 1767 करोड़ की पहली किस्त मिल चुकी है। 1325 करोड़ की दूसरी किस्त उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) को देने के लिए यूरोपियन बैंक ने हामी भर दी है। दरअसल केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और यूरोपियन बैंक के बीच करार हुआ है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि इसी करार के तहत यूरोपियन बैंक ने 200 मिलियन यूरो (1767 करोड़ रुपये) दे दिए हैं। निर्माण कार्य की प्रगति से संतुष्ट होकर 150 मिलियन यूरो (1325 करोड़ रुपये) की दूसरी किस्त देने के प्रस्ताव पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह धनराशि भी जल्द मिलने वाली है। निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन

इस तरह होना है मेट्रो का काम
यूपीएमआरसी कॉरिडोर-1 के तहत आईआईटी से मोतीझील होते हुए बृजेंद्र स्वरूप पार्क तक एलीवेटेड मेट्रो के लिए सिविल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। चुन्नीगंज होते हुए नयागंज मेट्रो स्टेशन (नरौना चौराहा) तक भूमिगत मेट्रो के सिविल निर्माण कार्य और फिनिशिंग के लिए टेंडर हो चुके हैं।

यह कार्य भारत और टर्की की दो कंपनियां मिलकर 1050 करोड़ रुपये से करेंगी। मेट्रो रेल कारपोरेशन ने नरौना चौराहे से एक्सप्रेस रोड, सेंट्रल स्टेशन, झकरकटी बस टर्मिनल होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे तक भूमिगत मेट्रो के लिए टनल सहित सिविल निर्माण और फिनिशिंग कार्य के टेंडरों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दो महीने में ये टेंडर भी जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद इस कॉरिडोर के शेष भाग (बाकरगंज चौराहे से नौबस्ता) तक एलीवेटेड मेट्रो ट्रेन चलाने के निर्माण कार्य के टेंडर होंगे। इसके बाद कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से रावतपुर स्टेशन, डबल पुलिया, विजय नगर, शास्त्री चौक होते हुए बर्रा-7 तक मेट्रो चलाने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed