फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Encounter News: Vikas Dubey aide Shyamu Bajpai arrested after an encounter with police in Chaubeypur of Kanpur

Vikas Dubey News: विकास दुबे के साथियों पर कहर बनकर टूट रही पुलिस, अमर के बाद श्यामू बाजपेयी एनकाउंटर में घायल

Wed, 08 Jul 2020 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jul 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey aide Shyamu Bajpai arrested after an encounter with police in Chaubeypur of Kanpur
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
यूपी पुलिस को कानपुर कांड में आज दूसरी सफलता मिली है। पुलिस ने कानपुर के चौबेपुर में मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे के साथी श्यामू बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हैलट में भर्ती कराया है। विकास दुबे के फरार होने के बाद यह पांचवीं मुठभेड़ है। श्यामू पर पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी आज सुबह ही हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़़ में मारा गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विकास दुबे का साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इंगोहटा मार्ग पर एक मुठभेड़ में मारा गया है। जिले की पुलिस ने तड़के करीब चार बजे मार अमर को ढेर किया। मुठभेड़ में  मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला घायल हुए हैं।

अमर दुबे पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले हफ्ते चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बदमाशों द्वारा घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था।

Kanpur Encounter News: Vikas Dubey aide Shyamu Bajpai arrested after an encounter with police in Chaubeypur of Kanpur
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में ढाई लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे का अभी कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि मंगलवार को हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में विकास के होने की सूचना मिली, इस पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन वो फरार हो गया। 

फरीदाबाद के बड़खल मोड़ स्थित ओयो होटल के सीसीटीवी में कैद संदिग्ध को पुलिस विकास दुबे ही मान रही है। फरीदाबाद पुलिस ने पड़ोसी जिलों को भी यही फुटेज भेज कर विकास की सूचना दी। 

आपको बता दें कि पुलिस ने दहशतगर्द की तलाश में 100 टीमें, 10 हजार जवान व एसटीएफ लगाने का दावा किया है, पर खास नतीजे नहीं मिले। इस बीच अधिकृत सूत्रों ने दावा किया कि विकास मुठभेड़ के बाद रात करीब दो बजे साइकिल से भागा था। पुलिस से बचते- बचाते पांच किलोमीटर दूर शिवली कस्बे पहुंचकर उसने अपना मोबाइल बंद किया, किसी से बाइक ली और लखनऊ की ओर फरार हो गया। 

विकास की पत्नी रिचा भी मुठभेड़ के बाद रात करीब दो बजे लखनऊ स्थित आवास से निकली थी। उसकी आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली। एसटीएफ को आशंका है, अपने बेटे समेत तीनों पूर्वांचल में हो सकते हैं या नेपाल भाग गए होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed