फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police Encounter News: Kanpur encounter Big reveal Chaubepur police station incharge suspect in attack on police team

Kanpur Encounter News: चौबेपुर थानेदार की भूमिका संदिग्ध, दबिश से भागा, सस्पेंड

Sat, 04 Jul 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jul 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Police Encounter News: Kanpur encounter Big reveal Chaubepur police station incharge suspect in attack on police team
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पूरे प्रदेश को हिलाकर रख देने वाली बिकरू गांव में हुई घटना में चौबेपुर थानेदार विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पहले थानेदार ने विकास दुबे पर रिपोर्ट दर्ज न कर पीड़ित राहुल को भगा दिया था। इसके बाद सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दबिश में चौबेपुर थानेदार गए तो लेकिन पीछे-पीछे रहे और हमले से ठीक पहले वहां से भाग निकले। इससे वे शक के घेरे में आ गए हैं। फिलहाल उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन

Kanpur Police Encounter News: Kanpur encounter Big reveal Chaubepur police station incharge suspect in attack on police team
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
मोहिनी नेवादा निवासी राहुल तिवारी ने दो दिन पहले चौबेपुर थाने में विकास दुबे के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। आरोप है कि एसओ विनय तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जानकारी होने पर सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी केस में विकास दुबे को उठाने के लिए आला अधिकारियों की अनुमति पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Police Encounter News: Kanpur encounter Big reveal Chaubepur police station incharge suspect in attack on police team
Kanpur Encounter - फोटो : अमर उजाला
जुआ खिलवाने का लगाया था आरोप
कुछ महीने पहले सीओ ने चौबेपुर क्षेत्र में बड़ा जुआ पकड़ा था। मामले में सीओ ने जांच की थी तो पता चला था कि जुआ खिलाने के बदले रकम थानेदार तक पहुंचती है। जिसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ रिपोर्ट लगाई थी। ऐसे कई मामले हैं, जिनकी वजह से सीओ और एसओ के बीच विवाद रहता था। दोनों एक दूसरे से असहमत रहते थे। 
विज्ञापन

Kanpur Police Encounter News: Kanpur encounter Big reveal Chaubepur police station incharge suspect in attack on police team
विकास दुबे (जैकेट में) को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला - फोटो : amar ujala
मामले में जांच के आदेश हुए हैं। कहां पर किसकी चूक रही है या इसमें कोई साजिश है, इसका पता जांच में चल जाएगा। उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
- मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर

Kanpur Police Encounter News: Kanpur encounter Big reveal Chaubepur police station incharge suspect in attack on police team
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले विकास ने एसओ से की थी हाथापाई
जमीन पर कब्जे को लेकर जादेपुर गस्सा गांव निवासी राहुल तिवारी ने चौबेपुर एसओ विनय तिवारी से शिकायत की थी। इस संबंध में एसओ बुधवार को विकास दुबे से पूछताछ करने उसके घर गए थे। पूछताछ के दौरान ही विकास ने एसओ से हाथापाई कर दी थी। उस वक्त एसओ ने वहां से वापस होने में ही अपनी भलाई समझी। गुरुवार को पुलिस ने राहुल की तहरीर पर विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Kanpur Police Encounter News: Kanpur encounter Big reveal Chaubepur police station incharge suspect in attack on police team
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
राहुल के अनुसार विकास दुबे ने उसके ससुर लल्लन शुक्ला की जमीन जबरन अपने नाम बैनामा करा ली थी। इसे लेकर उन्होंने विकास के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया था। इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने केलिए विकास दुबे, सुनील, बाल गोविंद, अमर दुबे, शिवम दुबे ने एक जुलाई को उसे बंधक बना कर पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed