{"_id":"615dcf5a8ebc3e93ff1c2518","slug":"kanpur-electric-buses-will-start-running-from-november-route-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नवंबर से चलने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें, रूट तय, किराया 10 किमी का 18 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नवंबर से चलने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें, रूट तय, किराया 10 किमी का 18 रुपये
Thu, 07 Oct 2021 02:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:20 AM IST
सार
सिटी बस सेवा के एआरएम जुनैद अहमद अंसारी ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद ही इलेक्ट्रिक बसें शहर आएंगी। इनको चलाने का रूट तय किया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी ट्रांसपोर्ट के तौर पर हर रूट पर प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बसें नवंबर से दौड़ सकती हैं। कानपुर को मिलीं 100 बसो में 10 लखनऊ पहुंच चुकी हैं। जब तक अहिरवां में चार्जिंग स्टेशन तैयार होगा, तब तक सभी 100 बसें लखनऊ से कानपुर आ जाएंगी।
इस बीच सिटी बस सेवा प्रबंधन ने बसों का रूट तय कर दिया है। इलेक्ट्रिक बसों का किराया भी अभी चल रहीं सीएनजी बसों के बराबर होगा। यानी 10 किमी तक की यात्रा करने पर 18 रुपये देने होंगे।
एक किलोमीटर का 1.76 रुपये की दर से किराया वसूला जाएगा। सिटी बस सेवा के एआरएम जुनैद अहमद अंसारी ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद ही इलेक्ट्रिक बसें शहर आएंगी। इनको चलाने का रूट तय किया जा चुका है।
विज्ञापन
इन रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
चकेरी मोड़ से आईआईटी : ये होंगे स्टॉपेज- चकेरी, रामादेवी, पीएसी मोड़, पैराशूट, टाटमिल, जरीब चौकी, गोल चौराहा, रावतपुर, गुरुदेव, कल्याणपुर, आईआईटी
चकेरी, फूलबाग से आईआईटी, नानकारी : स्टॉपेज : चकेरी, रामादेवी, टाटमिल, घंटाघर, बड़ा चौराहा, लाल इमली, मोतीझील गेट, हैलट, गोल चौराहा, गुरुदेव, विश्वविद्यालय, आईआईटी, नानकारी
चकेरी से रावतपुर-मंधना : स्टॉपेज : चकेरी, रामादेवी, पीएसी मोड़, पैराशूट, टाटमिल, जरीब चौकी, गोल चौराहा, रावतपुर, गुरुदेव, कल्याणपुर, आईआईटी, नारामऊ, मंधना
चकेरी से सिद्धनाथ घाट-बिठूर : स्टॉपेज : चकेरी, रामादेवी, जाजमऊ, सिद्धनाथ घाट, सर्किट हाउस, फूलबाग, बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, छह बंगलिया, तिलक नगर, कंपनी बाग, नवाबगंज, चिड़ियाघर, आशाराम आश्रम, सिंहपुर, बिठूर
चकेरी से घंटाघर-यशोदा नगर : स्टॉपेज : चकेरी, रामादेवी, पीएसी मोड़, पैराशूट, टाटमिल, बाकरगंज, किदवई नगर, यशोदा नगर बाईपास, यशोदा नगर बस स्टॉप
चकेरी से फूलबाग-गुरुदेव-रावतपुर : स्टॉपेज : चकेरी, रामादेवी, पीएसी मोड़, पैराशूट, टाटमिल, घंटाघर, फूलबाग, बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, छह बंगलिया, तिलक नगर, कंपनी बाग, नवाबगंज, चिड़ियाघर, केसा कालोनी, गुरुदेव, रावतपुर
चकेरी से घंटाघर-पनकी मंदिर-कल्याणपुर : स्टॉपेज : चकेरी, रामादेवी, पीएसी मोड़, पैराशूट, टाटमिल, जरीब चौकी, गोल चौराहा, रावतपुर, गुरुदेव, कल्याणपुर, मिर्जापुर, लोधेश्वर, पनकी मंदिर
चकेरी से घंटाघर- बड़ा चौराहा : स्टॉपेज : चकेरी, रामादेवी, पीएसी मोड़, पैराशूट, टाटमिल, घंटाघर, बड़ा चौराहा, किदवई नगर, बारादेवी, गोविंदनगर, जेके मंदिर, हैलट, मोतीझील, बकरमंडी, चुन्नीगंज, लाल इमली, परेड, बड़ा चौराहा

नवंबर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने लगेगा। अभी तारीख तय नहीं की गई है। चार्जिंग स्टेशन के पूरा होने का इंतजार है। पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद 10 बसें कानपुर को मिली हैं लेकिन अभी कानपुर आई नहीं हैं।- अनिल अग्रवाल, एमडी, सिटी बस सेवा