{"_id":"69be29671bcdfae8ea078211","slug":"kanpur-eid-celebrated-with-devotion-in-sarsaul-prayers-greetings-exchanged-with-embraces-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सरसौल में अकीदत के साथ मनाई गई ईद, पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सरसौल में अकीदत के साथ मनाई गई ईद, पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद
Sat, 21 Mar 2026 10:45 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:45 AM IST
सार
Kanpur News: सरसौल में शनिवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नमाजियों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद मेले और सेवइयों के साथ भाईचारे का संदेश साझा किया गया।
विज्ञापन
सरसौल में ईद की बहार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के सरसौल कस्बे में शनिवार को ईद का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोग गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
ईदगाह परिसर के बाहर मेले जैसा दृश्य दिखा, जहां आइसक्रीम और गुब्बारे की खरीदारी होती रही। फारुख मुफ्ती ने बताया कि बद्र की लड़ाई में जीत की खुशी से मीठी ईद की परंपरा शुरू हुई और तभी से सेवइयां व पकवानों से मेहमानों का स्वागत होता है।
विज्ञापन
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नमाज
उन्होंने कहा कि रमजान के रोजों और इबादत के बाद ईद भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती है। मुस्लिम समुदाय ने सभी धर्मों के सम्मान और शांति की दुआ की। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त रही, पुलिस बल की तैनाती में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार और चौकी प्रभारी शादाब खान ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।