फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Effects of pollution on the face, patients of airborne contact dermatitis increased

कानपुर: प्रदूषण का चेहरे पर असर, मेकअप भी बेअसर, बढ़े एयरबोर्न कॉन्टैक्ट डर्मिटाइटिस के रोगी

Tue, 23 Nov 2021 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Nov 2021 09:28 PM IST
सार

स्किन एलर्जी के रोगी अचानक बढ़ गए हैं। प्रदूषण के साथ ठंडक बढ़ने से चिल बिलेन के रोगी भी बढ़ गए हैं। वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञों के यहां ऐसे रोगियों की संख्या पांच गुना बढ़ गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Effects of pollution on the face, patients of airborne contact dermatitis increased
बढ़ते वायु प्रदूषण से जीना दूभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सांस तंत्र के बाद प्रदूषण की सबसे अधिक मार त्वचा पर पड़ रही है। लोग डर्मिटाइटिस के शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर सहालग के सीजन में जब हर तरफ शादियां हो रही हैं चेहरे का ग्लो एयरबोर्न कॉन्टैक्ट डर्मिटाइटिस खराब कर दे रहा है। रोग को छिपाने के लिए लोग ज्यादा ग्लो वाला मेकअप भी आजमा रहे हैं। ताकि दाग न दिख सके।
विज्ञापन


वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञों के यहां ऐसे रोगियों की संख्या पांच गुना बढ़ गई है। स्किन एलर्जी के रोगी अचानक बढ़ गए हैं। प्रदूषण के साथ ठंडक बढ़ने से चिल बिलेन के रोगी भी बढ़ गए हैं। मंगलवार को हैलट के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में बेटी को लेकर आए ग्वालटोली के विशंभर नाथ ने बताया कि बेटी की शादी अगले सप्ताह होने वाली है, डर्मिटाइटिस से चेहरे और हाथों की रंगत बिगड़ गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पैरों के पंजों में दिक्कत है। पूरा परिवार इससे चिंता में है। इसी तरह निजी टेक्सटाइल कंपनी में सुपरवाइजर वीरेंद्र कुमार (22) के चेहरे का ग्लो एयरबोर्न कॉन्टैक्ट डर्मिटाइटिस से खराब हो गया। चेहरे पर लाल चकत्ते उभर आए हैं और खुजली हो रही है। इसके अलावा ऐसे ही अन्य लोग त्वचा रोग विशेषज्ञों के यहां चक्कर काट रहे हैं। प्रदूषण के कारण एयरबोर्न कॉन्टैक्ट डर्मिटाइटिस के अलावा स्किन एलर्जी के रोगियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलट के त्वचा रोग विभाग के अलावा पीएचसी पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सबसे अधिक त्वचा रोगी आ रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के त्वचा रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्रा और वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवहरे ने बताया कि एहतियात बरत कर डर्मिटाइटिस और स्किन एलर्जी से बचा जा सकता है। प्रदूषण के कारण यह दिक्कत बढ़ गई है।

ये बरतें एहतियात
- हाथ और चेहरा ढंक कर बाहर निकलें
- चेहरे पर कपड़े का या मेडिकल मास्क लगाएं
- बाहर से आने पर हाथ-पैर और चेहरा धो लें
- चेहरे पर नारियल, जैतून का तेल लगाए रहें
- मॉइश्चराइजर या कोई स्किन क्रीम लगा लें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed