{"_id":"6a0591c3f4ba90506309bd95","slug":"kanpur-e-car-parked-in-basement-erupts-into-a-ball-of-fire-20-lakh-worth-of-furniture-and-vehicles-destroyed-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेसमेंट में खड़ी ई-कार बनी आग का गोला, 20 लाख का फर्नीचर और वाहन खाक, सूझबूझ से बची परिवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेसमेंट में खड़ी ई-कार बनी आग का गोला, 20 लाख का फर्नीचर और वाहन खाक, सूझबूझ से बची परिवार की जान
Thu, 14 May 2026 04:10 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 14 May 2026 04:10 PM IST
सार
Kanpur News: मीरपुर में कारोबारी मोहम्मद गुलजार की इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से 20 लाख का नुकसान हुआ। पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए परिवार के सदस्यों और एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में रेल बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर में बुधवार देर रात चमड़ा कारोबारी के घर के नीचे खड़ी ई-कार में आग लग गई। आग ने बगल में खड़ी एक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग बेसमेंट में फैल गई और फर्नीचर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान कारोबारी अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर थे। आनन फानन में पड़ोसियों ने समर्सिबल से पानी डालकर आग को बुझाया। आग से कारोबारी का करीब 20 लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मीरपुर निवासी चमड़ा कारोबारी मोहम्मद गुलजार मंगलवार देर रात एक निजी कार्यक्रम में अपनी पत्नी अर्शी और बेटी जिकरा व फारिया के साथ घर लौटे थे। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक कार मकान के नीचे पार्किंग में लगाई और प्रथम तल में चले गए। कुछ देर बाद कार में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में कार के बगल में खड़ी एक स्कूटी भी आ गई। हालांकि, सूझबूझ से वहां खड़ी एक और इलेक्ट्रिक कार हटा ली गई।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
इससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के समय घर में गुलजार परिवार के सदस्यों के साथ मकान की ऊपरी मंजिल में मौजूद थे। पड़ोसियों ने तुरंत मदद के लिए आकर दरवाजे तोड़े और उनकी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां अनवरी बेगम व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पड़ोस के तीन घरों से पाइप लगाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नही है।