फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur during dip in Ganga two youths drowned in deep water one was rescued while the other remains missing

Kanpur: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, गहरे पानी में डूबे दो युवक, एक को बचाया और दूसरा लापता, तलाश जारी

Sat, 04 Jul 2026 03:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 04 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

Kanpur News: शनिवार को कानपुर के कमलेश्वर घाट पर गंगा स्नान करते समय उन्नाव के दो युवक गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दूसरा युवक तेज धारा में बह गया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur during dip in Ganga two youths drowned in deep water one was rescued while the other remains missing
गंगा में तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र के परमट स्थित कमलेश्वर घाट पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा युवक गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार उन्नाव निवासी अनुज (27) और पंकज (25) आनंदेश्वर में दर्शन करने के बाद कमलेश्वर घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। काफी प्रयास के बाद अनुज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पंकज तेज बहाव में लापता हो गया।

विज्ञापन

युवक की तलाश लगातार जारी
घटना की सूचना पर ग्वालटोली पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गंगा में डूबे युवक की तलाश लगातार जारी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण घाटों पर स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पुलिस ने भी लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed