फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Drunk auto driver dragged TSI hit BJP leader search for accused continues

Kanpur: नशेबाज ऑटो चालक ने टीएसआई को घसीटा, बीजेपी नेता को मारी टक्कर, आरोपी की तलाश जारी

Wed, 07 May 2025 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 May 2025 02:18 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक नशेबाज चालक अपनी ऑटो लहराते हुए आईआईटी की ओर आ रहा था। टीएसआई ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने ऑटो को आगे बढ़ाकर भगाने का प्रयास किया, जिसके साथ टीएसआई भी घसीटता हुआ चला गया।

विज्ञापन
Kanpur Drunk auto driver dragged TSI hit BJP leader search for accused continues
ऑटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में नशेबाज ऑटो चालक ने टीएसआई को कुचलने का प्रयास किया। टीएसआई ने जब ऑटो का हैंडल पकड़ा तो चालक घसीटता हुआ लेकर चला गया। इसके बाद ऑटो चालक ने भाजपा नेता को टक्कर मार दी। मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। टीएसआई सत्येंद्र कुमार तिवारी सोमवार दोपहर आईआईटी चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान कल्याणपुर की ओर से एक नशेबाज चालक अपनी ऑटो लहराते हुए आईआईटी की ओर आ रहा था। टीएसआई ने रोकने का प्रयास किया। ऑटो का हैंडल पकड़ कर चालक को बाहर उतरने के लिए कहा तो चालक ने ऑटो को आगे बढ़ाकर भगाने का प्रयास किया।  टीएसआई का हाथ हैंडल में फंस गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश
ऑटो चालक टीएसआई को घसीटता हुआ चला गया।  भागने के प्रयास में ऑटो चालक ने नानकारी रोड में भाजपा नेता देवेंद्र सिंह को भी टक्कर मार दी जिसके बाद ऑटो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed