फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Double Murder, The man who slit the throat of the couple was arrested, the conspirators are in military intelligence

Kanpur Double Murder: दंपती का गला रेतने वाला गिरफ्तार, साजिशकर्ता है मिलिट्री इंटेलीजेंस में, आरोपियों को हिरासत में भेजा

Thu, 07 Jul 2022 09:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 09:23 AM IST
सार

कानपुर के बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। यह मृतकों की गोद ली हुई बेटी थी, जिसका दो सगे भाइयों से प्रेम प्रसंग था। तीनों ने मिलकर ही हत्या की साजिश रची थी। 
 

विज्ञापन
Kanpur Double Murder, The man who slit the throat of the couple was arrested, the conspirators are in military intelligence
आरोपी बेटी कोमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा-2 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार रात हुए दंपती हत्याकांड में मुन्ना लाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राजदेवी (55) की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी रोहित उत्तम को पुलिस ने बुधवार तड़के भोगनीपुर (कानपुर देहात) से गिरफ्तार कर लिया। वारदात की साजिश में रोहित का भाई राहुल उत्तम भी शामिल था जो मिलिट्री इंटेलीजेंस में असिस्टेंट एंबुलेंस ऑपरेटर है और गोवा में तैनात है। दंपती की गोद ली हुई बेटी हत्यारोपी कोमल के दोनों भाइयों से प्रेम संबंध थे। 

विज्ञापन

पुलिस राहुल की तलाश में गोवा और मुंबई स्थित मुख्यालय रवाना हो चुकी है। बुधवार को रोहित और कोमल को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि गोद ली हुई बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा ने मूलरूप से फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी (वर्तमान में बर्रा कर्रही) निवासी प्रेमी रोहित उत्तम के साथ मिलकर दंपती की हत्या की थी। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि कोमल का प्रेम प्रसंग रोहित के भाई राहुल से भी है। तीनों ने मिलकर प्रॉपर्टी के लालच में हत्या की साजिश रची थी। राहुल मिलिट्री इंटेलीजेंस में तैनात है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed