फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Double Murder, Before the murder, Komal and Rahul had a conversation for 17 hours in 48 hours

Kanpur Double Murder: हत्या से पहले कोमल और राहुल की 48 घंटे में 17 घंटे हुई थी बात, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

Fri, 08 Jul 2022 07:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Jul 2022 07:21 AM IST
सार

कानपुर में हुए डबल मर्डर में गुरुवार को पुलिस पूछताछ में माता-पिता की हत्या करने वाली बेटी ने प्रेमी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि दोनों की मुलाकात पारिवारिक समारोह में हुई थी। वहीं, इंस्टाग्राम पर दोस्ती  शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Kanpur Double Murder, Before the murder, Komal and Rahul had a conversation for 17 hours in 48 hours
कानपुर दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दोहरे हत्याकांड के मामले की जांच में जुटी पुलिस को गुरुवार को एक और खुलासा किया है। पूछताछ में गोद ली हुई हत्यारोपी बेटी कोमल ने बताया कि दो साल पहले एक पारिवारिक समारोह में उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। इसके बाद राहुल ने  इंस्ट्राग्राम पर प्रोफाइल सर्फ कर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों ने बातचीत के दौरान एक-दूसरे के नंबर शेयर कर बातचीत शुरू कर दी थी। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। 

विज्ञापन

48 घंटे में 17 घंटे हुई थी बातचीत 
हत्याकांड के बाद पुलिस ने कोमल की दो दिन कॉल डिटेल निकलवाई थी। जिसमें पता चला कि कोमल ने पिछले 48 घंटों में 17 घंटे रोहित से बातचीत की बात सामने आई थी। हालांकि वारदात केबाद कोमल ने ट्रूकॉलर डाटा, कॉल लॉग, व्हाट्सएप चैट और व्हाट्स एप कॉल का डाटा डिलीट कर दिया था। लेकिन पुलिस ने सीडीआर के जरिए पुलिस ने उससे सारी जानकारियां हासिल कर लीं। पुलिस बातचीत का सारा रिकार्ड कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश करेगी। 

विज्ञापन

आइसोलेशन बैरक में रखी गई कोमल
प्रेमी संग मिलकर माता-पिता को मौत के घाट उतारने वाली कोमल को महिलाओं के आइसोलेशन बैरक में रख गया है। दोहरे हत्याकांड की कहानी सुनने के बाद जेल में बंद महिला बंदियों में उसके खिलाफ नाराजगी दिखी, लेकिन कोमल को कोई भी मलाल नहीं है। इसे लेकर महिला बंदी उसे ताने मार रहे हैं।

डेढ़ महीने पहले रची थी हत्या की साजिश
पूछताछ में कोमल ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसने प्रेमी संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी। सैन्यकर्मी प्रेमी ने भाई से हत्या करने को कहा था। दोनों सगे भाइयों से युवती के शारीरिक संबंध थे। लेकिन पुलिस ने हत्या कांड के महज कुछ घंटे में ही सीसीटीवी और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए वारदात का खुलासा करते हुए कोमल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होते ही कोमल टूट गई और सभी राज एक के बाद एक खोलते चली गई।

विज्ञापन

सैन्यकर्मी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी
दोहरे हत्याकांड के  मामले में गिरफ्तार आरोपी रोहित उत्तम को जेल भेज दिया गया।  वहीं बुधवार को सीएमएस कोर्ट ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता मिलिट्री इंटेलिजेंस में असिस्टेंट एंबुलेंस ऑपरेटर के रूप में तैनात रोहित के भाई राहुल उत्तम की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में उसके खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed