फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Digital Heist in Name of Char Dham Yatra Bookings Fraud Through Fake Websites and Lure Some Offers

Cyber Alert: चारधाम यात्रा की बुकिंग के नाम पर 'डिजिटल डाका', फर्जी वेबसाइट और लुभावने ऑफर से ठगी, ऐसे बचें

Thu, 07 May 2026 02:11 PM IST
Himanshu Awasthi शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर
शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 02:11 PM IST
सार

Kanpur News: चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और होटल की ऑनलाइन बुकिंग के दौरान साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और भारी छूट का लालच देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। कानपुर साइबर सेल ने यात्रियों को केवल आधिकारिक और सरकारी पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Kanpur Digital Heist in Name of Char Dham Yatra Bookings Fraud Through Fake Websites and Lure Some Offers
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

    विज्ञापन
  • केस-एक: चकेरी के अमरदीप सिंह मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराई थी। उनके पास साइबर अपराधी ने कॉल कर पूरी प्रक्रिया बताई। ऑनलाइन 25,500 रुपये जमा करने के बाद मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। साइबर विशेषज्ञों ने उनके 18 हजार रुपये होल्ड करा लिए हैं।
  • केस-दो: सिविल लाइंस के मोहित पुरी दोस्तों के साथ चार धाम की यात्रा पर जा रहे थे। उन्होंने उत्तराखंड के होटलों का नाम सर्च किया। एक होटल में 30 प्रतिशत छूट का विज्ञापन था। उन्होंने लगभग 30 हजार रुपये जमा करा दिए। बाद में होटल के नाम की बनाई वेबसाइट फर्जी निकली। उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की है। मोहित पुरी सरकारी कर्मचारी हैं।
  • विज्ञापन

अगर आप चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन होटल, लॉज और हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, जाली नंबर और कंपनी से मिलते जुलते यूआरएल (यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर) की मदद से ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शहर के कारोबारी और मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत युवक से ठगी हुई है।

विज्ञापन

अपराधियों ने ठगी का जाल बिछाना शुरू कर दिया
युवक के 18 हजार रुपये होल्ड करा दिए गए हैं, जबकि कारोबारी की रकम तुरंत निकल गई थी।  साइबर क्राइम ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है। चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। शहर से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने परिजन और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं। चार धाम की यात्रा के साथ ही साइबर अपराधियों ने ठगी का जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

कई बार कॉल भी आती है
उन्होंने फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, टेलीग्राम पर फर्जी वेबसाइट और रजिस्टर्ड कंपनी से मिलते जुलते यूआरएल नंबर तैयार किए हैं। साथ में 30 प्रतिशत छूट या अन्य लुभावने ऑफर दिए जाते हैं। इन को सर्च करते ही मैसेज या लिंक मोबाइल में आ जाता है। कई बार कॉल भी आती है। इसके माध्यम से शातिर पूरी प्रक्रिया कराते हैं और ओटीपी तक पूछ लेते हैं। ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराते ही मोबाइल नंबर बंद हो जाता है। यह नंबर भी म्यूल होते हैं जिन्हें किसी अन्य की आईडी से एक्टिवेट किया जाता है।

क्या करें, क्या न करें

  • हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल अधिकृत, सरकारी पोर्टल और मान्यता प्राप्त एजेंसियों से करें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति और वेबसाइट पर तुरंत भरोसा न करें।
  • भुगतान करने या बुकिंग की प्रक्रिया अपनाने से पहले वेबसाइट के हेल्पलाइन नंबर की पुष्टि करें।
  • सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे ऑफर की जांच करें। भुगतान करने से पहले पुष्टि करें।
  • साइबर अपराध होने पर पुलिस या 1930 पर तुरंत कॉल करें।

संगठित तरीके से कार्य करते हैं
पूर्वी जोन के साइबर सेल प्रभारी प्रदीप पहलावत के मुताबिक इस तरह के गिरोह संगठित तरीके से कार्य करते हैं। यह सोशल मीडिया पर ऑफर देते हैं। उस पर कोई न कोई लिंक रहता है। आवेदक के निजी जानकारी भरते ही एक तरह से बुकिंग का प्रमाण पत्र या उसकी पीडीएफ कॉपी देते हैं। इसकी वजह से लोग ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करा देते हैं। साइबर क्राइम ब्रांच प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि चार धाम की यात्रा में होटल और हेलीकॉप्टर की बुकिंग में फर्जीवाड़े की शिकायतें आ रही हैं। सभी की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed