{"_id":"5d60d4998ebc3e93d62ae5e2","slug":"kanpur-diamond-businessman-uday-desai-assets-will-be-auctioned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हीरा कारोबारी की संपत्तियां होंगी नीलाम, यूनियन बैंक का 74 करोड़ रुपए न चुकाने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हीरा कारोबारी की संपत्तियां होंगी नीलाम, यूनियन बैंक का 74 करोड़ रुपए न चुकाने पर कार्रवाई
Sat, 24 Aug 2019 05:53 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Aug 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
हीरा कारोबारी उदय देसाई
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन बैंक 74 करोड़ रुपये की बकायेदारी न चुकाने पर कानपुर के हीरा कारोबारी उदय देसाई की कंपनी मैसर्स फ्रॉस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर एंड एनर्जी लिमिटेड की मुंबई स्थित संपत्तियों को चार अक्तूबर को ऑनलाइन नीलाम करेगा। बैंक ने कंपनी की मुंबई स्थित संपत्तियों को एक अगस्त को अपने कब्जे में ले लिया था।
यूनियन बैंक के सूत्र बताते हैं कि उदय देसाई ने वर्ष 2005 में सिविल लाइंस स्थित स्पेशलाइज्ड मिड कारपोरेट शाखा से करीब 60 करोड़ रुपये का व्यवसायिक लोन लिया था। बीते दो साल से किस्तें नियमित तौर पर जमा नहीं हो रही थीं। कई बार चेताया गया तो बीच बीच में किस्तें जमा हुईं लेकिन मई 2018 से कर्ज की रकम बिलकुल भी वापस नहीं आ रही थी।

इनके खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया था। खाता एनपीए घोषित करने के बाद बैंक ने इन्हें बकाया रकम जमा करने के लिए कई बार मोहलत दी लेकिन कर्ज की वापसी नहीं हुई। इस पर एक अगस्त 2019 को कंपनी के मुंबई स्थित ऑफिस और पार्किंग समेत 516 वर्ग मीटर एरिया को कब्जे में ले लिया।
बैंक ने कंपनी की पूर्वी मुंबई में लोटस कारपोरेट पार्क स्थित ग्राहम फिर्थ स्टील कंपाउंड के 11वें तल पर ऑफिस संख्या 1101 व 1102 समेत बेसमेंट में इस खंड के हिस्से आईं तीन कार पार्किंग, इसी कंपाउंड के पांचवें तल पर ऑफिस संख्या 502 व तीन पार्किंग को कब्जे में ले लिया है।