फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Diamond businessman Uday Desai assets will be auctioned

कानपुर: हीरा कारोबारी की संपत्तियां होंगी नीलाम, यूनियन बैंक का 74 करोड़ रुपए न चुकाने पर कार्रवाई

Sat, 24 Aug 2019 05:53 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Aug 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
kanpur Diamond businessman Uday Desai assets will be auctioned
हीरा कारोबारी उदय देसाई - फोटो : गूगल
यूनियन बैंक 74 करोड़ रुपये की बकायेदारी न चुकाने पर कानपुर के हीरा कारोबारी उदय देसाई की कंपनी मैसर्स फ्रॉस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर एंड एनर्जी लिमिटेड की मुंबई स्थित संपत्तियों को चार अक्तूबर को ऑनलाइन नीलाम करेगा। बैंक ने कंपनी की मुंबई स्थित संपत्तियों को एक अगस्त को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


यूनियन बैंक के सूत्र बताते हैं कि उदय देसाई ने वर्ष 2005 में सिविल लाइंस स्थित स्पेशलाइज्ड मिड कारपोरेट शाखा से करीब 60 करोड़ रुपये का व्यवसायिक लोन लिया था। बीते दो साल से किस्तें नियमित तौर पर जमा नहीं हो रही थीं। कई बार चेताया गया तो बीच बीच में किस्तें जमा हुईं लेकिन मई 2018 से कर्ज की रकम बिलकुल भी वापस नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

इनके खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया था। खाता एनपीए घोषित करने के बाद बैंक ने इन्हें बकाया रकम जमा करने के लिए कई बार मोहलत दी लेकिन कर्ज की वापसी नहीं हुई। इस पर एक अगस्त 2019 को कंपनी के मुंबई स्थित ऑफिस और पार्किंग समेत 516 वर्ग मीटर एरिया को कब्जे में ले लिया।

बैंक ने कंपनी की पूर्वी मुंबई में लोटस कारपोरेट पार्क स्थित ग्राहम फिर्थ स्टील कंपाउंड के 11वें तल पर ऑफिस संख्या 1101 व 1102 समेत बेसमेंट में इस खंड के हिस्से आईं तीन कार पार्किंग, इसी कंपाउंड के पांचवें तल पर ऑफिस संख्या 502 व तीन पार्किंग को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed